{"_id":"6a50fe06903a2b865602f77d","slug":"power-station-failure-causes-power-outage-for-nine-hours-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112855-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजलीघर में फाल्ट से नौ घंटे बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजलीघर में फाल्ट से नौ घंटे बिजली ठप
Fri, 10 Jul 2026 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा काॅलोनी, पक्का तालाब, तहसील रोड, मोहल्ला हीरालाल समेत कई क्षेत्र रहे प्रभावित
सुबह नौ बजे ठप हुई आपूर्ति शाम छह बजे मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित मुख्य बिजली घर में आए फाल्ट के कारण कस्बे की कई कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति नौ घंटे ठप रही। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत मिली।
हस्तिनापुर रोड स्थित बिजलीघर से आकांक्षा काॅलोनी, पक्का तालाब, तहसील रोड, मोहल्ला हीरालाल आदि को आपूर्ति होती है। बिजलीघर में आए फाल्ट के चलते सुबह से बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल होने का सबसे बड़ा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा, जिसके चलते लोग पानी को तरस गए। ओवरहेड टैंक न भरने के कारण घरों के नल सूखे रहे और लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पडा।
विद्युत विभाग की टीम सुबह से ही फाल्ट को दुरुस्त करने के काम में जुटी रही और काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 6 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। विद्युत निगम के एसडीओ राम जन्म सिंह ने बताया कि हस्तिनापुर रोड स्थित बिजली घर में सीटीपीटी यूनिट व केबल में अचानक तकनीकी फाल्ट आने के कारण आपूर्ति ठप हुई थी, जिसे टीम ने शाम को ठीक कर बहाल कर दिया गया है।