{"_id":"69e3a2775961240c8b0b9c35","slug":"power-cuts-affect-students-studies-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112049-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली कटने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली कटने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
- सरकारी स्कूलों में स्मार्ट मीटर बने मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट मीटर व्यवस्था अब परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। मंढियाई गांव स्थित उच्च प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बिजली बिल जमा न होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालयों में बिना पूर्व अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाए गए और बाद में उन्हें प्रीपेड कर दिया गया। ऐसे में खाते में बैलेंस समाप्त होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो गई। इससे विद्यालयों में पंखे बंद हो गए और पेयजल की भी समस्या खड़ी हो गई है।
प्रधानाध्यापक संतोष और ग्राम प्रधान सुलेमानी बेगम ने ऊर्जा निगम को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालयों के पास बिजली बिल भुगतान के लिए अलग से कोई बजट नहीं होता। इसके चलते रिचार्ज कराना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली न होने के कारण बच्चे भीषण गर्मी में बिना पंखों के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्हें पीने के पानी तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल का कहना है कि बीएसए और अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर समस्या के समाधान के लिए कहा है। सोमवार तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने का प्रयास किया जाएगा।