{"_id":"604293148ebc3e59144f0d2d","slug":"power-corporation-camp-today-and-tomorrow-city-news-mrt528540412","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल लगेंगे विद्युत समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल लगेंगे विद्युत समाधान शिविर
विज्ञापन
आज और कल लगेंगे विद्युत समाधान शिविर
मेरठ। बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान कराने के लिए शनिवार और रविवार को बिजलीघरों पर विद्युत समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि शिविरों में घरेलू और नलकूप उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई ओटीएस योजना का भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।
इस योजना में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि शनिवार को पीएल शर्मा अस्पताल, बेगमपुल, सिविल लाइन, जागृति विहार, हापुड़ रोड, लिसाड़ी गेट, रंगोली, गंगानगर, रामलीला ग्राउंड, माधवपुरम, मोहकमपुर, खड़ौली बिजलीघर पर शिविर लगेंगे।
रविवार को इंदिरा चौक, घंटाघर, खड़ौली, यूनिवर्सिटी रोड, जागृति विहार द्वितीय, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, पावली खास, शारदा रोड, माधवपुरम, मोहकमपुर बिजलीघर पर शिविर लगाए जाएंगे। अधिकारियों द्वारा शिविरों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। ब्यूरो