फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pothole on Central Ganga Canal took the life of a young man

Meerut News: मध्य गंगा नहर पर गड्ढे ने ले ली युवक की जान

Mon, 15 Jul 2024 05:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Pothole on Central Ganga Canal took the life of a young man
हस्तिनापुर (मेरठ)। वन्य अभ्यारण क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मध्य गंग नहर पटरी पर शनि मंदिर के पास गड्ढे में पहिया गिरने से अनियंत्रित हुई बाइक समेत दंपती गिरकर गंभीर घायल हो गया। वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक गोपाल काली ने घायलों को सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को रामराज के मायानगर निवासी रवि अपनी पत्नी रूबी के साथ बाइक पर रिश्तेदारी वीरनगर शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मध्य गंग नहर की पटरी पर शनि मंदिर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक का पहिया सड़क में हुए गहरे गड्ढे में जा गिरा। पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। रवि मौके पर ही बेहोश हो गया पत्नी मदद के लिए चिल्लाती रही। तभी वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक गोपाल काली ने दोनों को अपनी गाड़ी में सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रवि की पत्नी रूबी को हाथ में गंभीर चोट आई। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। बाइक नहर पटरी की बायीं ओर गिरी। दूसरी ओर गिरने से दंपती गहरे पानी में समा जाते। क्योंकि मध्य गंग नहर का जलस्तर काफी ज्यादा है। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ने नहीं लगाया था हेलमेट

रवि ने बाइक चलाते समय अपने सिर पर हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। जिस कारण उसका सिर सड़क में लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। यदि वह हेलमेट लगाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।


टूटी सड़क की कई बार की जा चुकी है शिकायत
हस्तिनापुर से भद्रकाली जाने वाली सड़क पर शनि मंदिर के समीप एक गहरा गड्ढा काफी लंबे समय से है। मिट्टी खनन कार्य में लगे डंफरों ने इसे तोड़ा था। पूर्व विधायक गोपाल काली ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया इससे पहले भी यहां पर कहीं बड़े हादसे हो चुके हैं। रविवार को रवि की जान भी इसी गहरे गड्ढे में गई। अगर इसे सिंचाई विभाग के अधिकारी पहले ही दुरुस्त करा देते तो रवि की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed