फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pornographrc act against girl child

बच्ची को घर में खींचकर अश्लील हरकत की

Tue, 29 Oct 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
pornographrc act against girl child
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पूजा करने मंदिर जा रही बच्ची को कुछ युवकों ने घर में खींच लिया तथा अश्लील हरकत की। बच्ची का पिता शिकायत करने उनके घर पहुंचा तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी परंतु पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची रविवार शाम दीपावली की पूजा करने अपनी मां के साथ मंदिर जा रही थी। रास्ते में मिले गांव के कई युवक शराब के नशे में मिले। उन्होंने पहले बच्ची से अश्लील हरकत की तथा बाद में दुष्कर्म की नीयत से अपने मकान में खींच लिया। बच्ची एवं उसकी मां ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। जिसे देखकर आरोपी भाग निकले। बच्ची ने घर के रास्ते में मिले अपने पिता से सारा वाकया बताया। इस पर बच्ची का पिता उसे लेकर आरोपियों के मकान पर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने बच्ची के पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने देर शाम थाने में तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने 24 घंटे के बाद भी कार्रवाई नहीं की है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बिष्ट ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed