{"_id":"60f5dec18ebc3e6d9166c1d4","slug":"poor-secury-system-in-hotel-meerut-news-mrt5481493150","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत ने खोली क्रोम होटल की सुरक्षा की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत ने खोली क्रोम होटल की सुरक्षा की पोल
विज्ञापन
युवक की मौत ने खोली होटल में सुरक्षा की पोल
मेरठ। परतापुर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित क्रोम होटल में तीसरी मंजिल की छत से गिरने पर युवक सुहैल की मौत के मामले में सुरक्षा इंतजाम की भी पोल खुल गई है। शराब के नशे में बाहरी युवक होटल में मस्ती करने के बहाने पहुंचे और स्वीमिंग पूल में नहाने लगे। इस दौरान यह हादसा हो गया। यह घटना होने तक होटल का निगरानी तंत्र फेल रहा। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। मृतक के परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
रविवार रात को दिल्ली रोड स्थित क्रोम होटल के तीसरी मंजिल पर बने स्वीमिंग पूल में तीन युवक दीवार से छलांग लगाकर नहा रहे थे। इसी दौरान दीवार से पैर फिसलने पर हापुड़ रोड बिस्मिल्लाह कॉलोनी निवासी सुहैल (22)की छत से गिरकर मौत हो गई थी। सुहैल के परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को ले गए। इस मामले में होटल मालिक गौरव नारंग ने कहा कि रविवार को दिन में होटल में तीन शादी समारोह थे।
इसी दौरान कुछ बाहरी युवक मेहमानों में शामिल होकर थर्ड फ्लोर पर स्थित स्वीमिंग पूल तक पहुंच गए। जहां नहाने के दौरान छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। इसके बावजूद बड़ा सवाल यह है कि रविवार को कर्फ्यू के दौरान आखिर होटल के स्वीमिंग पूल को क्यों खोला गया था। होटल में तीन शादी समारोह के बावजूद निगरानी में चूक कैसे हुई। बाहरी युवक मेहमानों के बीच शामिल होकर होटल में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि होटल मालिक को पुलिस द्वारा नोटिस भेजा गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित में कोई शिकायती पत्र नहीं दिया। पुलिस अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेंगी।