जानलेवा प्रदूषण: पड़ रहा ऐसा असर, उम्र हो जाएगी कम, नवंबर में रोज 20 सिगरेट के बराबर जहर पी गए शहरवासी
Meerut News : मेरठ में जानलेवा प्रदूषण का ऐसा असर पड़ रहा है कि लोगों की उम्र भी कम हो जाएगी। वहीं, नवंबर में लोगों ने रोज 20 सिगरेट के बराबर जहर पिया।
विस्तार
मेरठ की हवा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। नवंबर के 30 दिनों में 28 दिन सांसों पर संकट रहा। 24 दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 से ऊपर रहा। लाल श्रेणी में आने वाला यह स्तर सेहत के लिए खतरनाक है। प्रदूषण का यह स्तर 28 दिन में एक व्यक्ति के 560 सिगरेट पीने के बराबर है। एक दिन में यह औसत 20 सिगरेट के बराबर होता है।
वहीं, एक शोध में निष्कर्ष निकला है कि लगातार एक्यूआई 350 से ऊपर रहता है तो मनुष्य की औसत उम्र में तीन से पांच साल की कमी आ सकती है। पिछले चार वर्ष में नवंबर में जिला सबसे अधिक प्रदूषित रहा है।
एनसीआर और देश में मेरठ का नवंबर में पहला और दूसरा स्थान आया, यहां की खराब हवा के चलते सेहत भी बिगड़ रही है। हालात यह है कि एक नवंबर को एक्यूआई 196 और 11 नवंबर को 182 एक्यूआई रहा, जबकि इसके बाद पूरे महीने 300 और 350 से ऊपर ही एक्यूआई दर्ज किया गया।
घटेगी तीन से पांच साल उम्र
प्रदूषण का स्तर बच्चे से लेकर बड़े तक के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। छाती रोग विशेषज्ञ डाॅ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि प्रदूषण का हाल यही रहा तो एशिया व भारत के लोगों की तीन से पांच साल तक की उम्र कम हो सकती है। दिल्ली के प्रदूषण के हिसाब से 10 से 11 साल उम्र कम हो जाएगी।
एक स्टडी के अनुसार प्रदूषण का हाल चल रहा है, इससे स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ लोगों की उम्र पर भी प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना है। प्रदूषण के कारण फेफड़ों में एलर्जी, सांस, दमा, हार्ट अटैक, निमोनिया, अल्ट्रा फाइन पार्टिकल दिमाग, किडनी और दिल तक पहुंचते है, जिस कारण दमा का अटैक हो सकता है।
मेरठ में 349 रहा एक्यूआई, दिन भर छाया रहा स्मॉग
बृहस्पतिवार को दिन भर स्मॉग छाया रहा और प्रदूषण के चलते हाल बेहाल रहा। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 349 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। पिछले चौबीस घंटे में एक्यूआई 285 से बढ़कर 349 पहुंच गया। जयभीमनगर 318, गंगानगर 336, पल्लवपुरम 393, दिल्ली रोड 365, बेगमपुल 355 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को पल्लवपुरम सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है।
यह भी पढ़ें: Blast In Meerut: शव के टुकड़े देख सिहर उठे लोग, तौसीफ के परिवार पर टूटा गम का पहाड़
नवंबर मेें ये रहा एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
1 196
2 283
3 384
4 390
5 359
6 346
7 358
8 364
9 382
10 340
11 189
12 470
13 375
14 345
15 378
16 339
17 265
18 278
19 307
20 353
21 348
22 367
23 395
24 424
25 358
26 350
27 317
28 312
29 285
30 349
दिन का तापमान गिरा, रात का बढ़ा
मौसम में चल रहे बदलाव के चलते सर्दी का असर दिन में भी बढ़ता जा रह है। बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ था, दिन भी ठंडा रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि दिन रात के तापमान में गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: युवती की गला रेतकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से दहल उठा गांव, पढ़ें ताजा खबरें