{"_id":"63506079e2bd1821fe3ce8c6","slug":"pollution-did-not-decrease-meerut-on-second-day-as-well-modipuram-news-mrt6103497186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नहीं घटा प्रदूषण, मेरठ दूसरे दिन भी देश में दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नहीं घटा प्रदूषण, मेरठ दूसरे दिन भी देश में दूसरे नंबर पर
Thu, 20 Oct 2022 08:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 08:25 AM IST
सार
मेरठ में प्रदूषण से लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। दूसरे दिन भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। देशभर के सबसे प्रदूषित शहरों में मेरठ दूसरे दिन भी दूसरे नंबर पर बरकरार रहा।
विज्ञापन
देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र में प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवा में प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। लगातार दूसरे दिन भी मेरठ 286 एक्यूआई के साथ प्रदूषण में देश के 167 शहरों की सूची में दूसरे नंबर पर रहा। फरीदाबाद सबसे प्रदूषित और बागपत तीसरे नंबर पर रहा। शहर में गंगानगर 305 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। जयभीमनगर में एक्यूआई 279 और पल्लवपुरम में 232 रहा।
वहीं दूसरी तरफ रात का तापमान तेजी से गिर रहा है। दिन के तापमान में बढोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 16.6 रहा।
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य रहा, जबकि रात का में सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अगले चार-पांच दिन तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ रात में ठंड बढेगी।
कहां कितना रहा एक्यूआई
शॉपरिक्स 262
बेगमपुल 225
हापुड चौराहा 275
केसरगंज 277
मेडिकल 300
तेज गढ़ी 288
ईव्ज चौराहा 292