{"_id":"6204287d16e38f1ab2731443","slug":"polling-parties-kept-going-people-struggling-with-jam-meerut-news-mrt576369525","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियां होती रहीं रवाना, जाम से जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियां होती रहीं रवाना, जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोलिंग पार्टियां होती रहीं रवाना, जाम से जूझते रहे लोग
- प्रमुख मार्गों पर लंबी कतारों में फंसे रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होती रहीं और शहर के लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। एमडीए से लेकर विक्टोरिया पार्क और जेल चुंगी तक भीषण जाम लगा रहा। ज्यादातर जगहों पर यातायात पुलिस भी नजर नहीं आई। इसके चलते लिसाड़ीगेट, हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, बच्चा पार्क, लालकुर्ती, दिल्ली रोड बहादुर मोटर्स सहित अन्य स्थलों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
दरअसल, विक्टोरिया पार्क, आईटीआई साकेत और कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इसके साथ ही फोर्स पुलिस लाइन से भेजा गया। इसके चलते पुलिस फोर्स को ले जाने के लिए बसों को पुलिस लाइन के बाहर खड़ा किया गया। इसके साथ ही पुलिस लाइन से लेकर एमडीए कार्यालय तक जाम की स्थिति बनी रही। लिसाड़ी क्षेत्र के मतदान स्थलों में पोलिंग पार्टी बसों से पहुंची तो यहां जाम की स्थिति बनी रही।