फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poll of cleanliness under inspection of Municipal Commissioner

नगर आयुक्त के निरीक्षण में खुली सफाई की पोल

Sat, 14 Nov 2020 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Poll of cleanliness under inspection of Municipal Commissioner
शेरगढ़ी क्षेत्र में गंदगी मिलने पर सफाई नायक को किया निलंबित
विज्ञापन

एक अन्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई नायक कारण बताओ नोटिस जारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम कर्मियों द्वारा विशेष अभियान के तहत की जा रही शहर की सफाई की पोल नगर आयुक्त मनीष बंसल के निरीक्षण में शुक्रवार को खुल गई। कई वार्डों में गंदगी मिलने पर उन्होंने एक सफाई नायक को निलंबित कर दिया। वहीं, एक सफाई निरीक्षक एवं सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अतिरिक्त छह सफाईकर्मियों का वेतन काटने के निर्देश देकर संविदाकर्मी की सेवा समाप्त कर दी। इस कार्रवाई से नगर निगम कर्मचारियों में हड़कंप है।

त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम दस दिन के लिए विशेष सफाई अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त मनीष बंसल सफाई का जायजा लेने सुबह में शहर के भ्रमण के लिए निकले। वह सबसे पहले वार्ड नंबर चार स्थित शेरगढ़ी पहुंचे तो यहां सफाई नहीं होने पर सफाई नायक को निलंबित कर दिया। स्थानीय लोगों ने कई-कई दिन तक सफाई नहीं होने और कूड़ा नहीं उठाए जाने की शिकायत की। इसके बाद उनका काफिला वार्ड नंबर 26 शास्त्रीनगर पहुंचा। यहां भी सफाई संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सफाई निरीक्षक और सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसके अतिरिक्त ड्यूटी से नदारद छह सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिया। इतना ही नहीं आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी। नगर आयुक्त को निरीक्षण के दौरान कई जगह कूड़ा जलता मिला। इस दौरान नगर निगम की टीम ने दो लोगों को कूड़ा जलाते हुए पकड़कर उन पर जुर्माना लगाया। इस दौरान नगर आयुक्त के साथ प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed