फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police taken challange to arrest murderer krishna

कृष्ण को जिंदा पकड़ना था चुनौती, पूरे मिशन का वीडियो वायरल

Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
police taken challange to arrest murderer krishna
सराफ हत्याकांड : कृष्ण को जिंदा पकड़ना था चुनौती, पूरे मिशन का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मेरठ। हत्यारोपी कृष्ण को जिंदा पकड़ना भी बड़ा चुनौतीपूर्ण था। कृष्ण ढाई घंटे तक दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रहा और पुलिस उसे निकालने की तरकीब में लगी थी। पुलिस ने पूरे मिशन का वीडियो बनाया, जो रविवार को वायरल किया।
वीडियो के मुताबिक शनिवार रात के 9:30 बजे थे। हत्या के बाद आरोपी कृष्ण ने खुद को दूसरी मंजिल में बंद कर लिया। वह परिवार के लोगों और पुलिस पर फायरिंग कर चुका था, अभी उसके हाथ में रिवाल्वर थी। घर के बाहर लोगों का हजूम लगा था। एक तरफ लोगों की जान और दूसरी तरफ हत्यारोपी को जिंदा पकड़ना पुलिस के सामने बड़ा काम दिख रहा था। जैसे तैसे कर बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर पुलिस वाले मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। जहां पर कृष्ण ने खुद को एक कमरे में बंद किया। पुलिस ने कमरे की विंडो में लगे शीशे तोडे़ और कृष्ण को आवाज दी। उसने एक और फायर पुलिस पर कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने एक स्टिक मंगाई और उस पर मोबाइल फिट कर दिया। वीडियो कॉलिंग करके पुलिस कृष्ण को देखती रही और दूसरी तरफ दरवाजा तोड़ा। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जिंदा कृष्ण को गिरफ्तार किया। लोगों ने पुलिस से कृष्ण को छीना व उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और कृष्ण को थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सुबह ही बना लिया था हत्या का प्लान
- आरोपी ने बताया कि उसने सुबह ही हत्या का प्लान बना लिया था। पैसे न देने पर सुबह पिता पुत्र के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद कृष्ण घर से निकल गया था। रात में करीब नौ बजे वह शराब के नशे में धुत होकर आया था। पत्नी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की। पिता सामने आया तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

---
बीमार था तो क्यों दी थी लाइसेंसी रिवाल्वर
- परिजनों ने बताया कि कृष्ण शराब का आदी था। वह जुआ भी खेलता था। दो साल पहले पूरा परिवार वैष्णो देवी के मंदिर में गया था। वहां कृष्ण के सिर में चोट लगी थी। उसका इलाज भी चला था। तभी से उसे मानसिक रूप से दिक्कत थी। सवाल है कि उसे लाइसेंसी रिवाल्वर क्यों दी गई थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed