फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police released the accused of molesting a 10-year-old girl.

Meerut News: 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने छोड़ा

Thu, 18 Sep 2025 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police released the accused of molesting a 10-year-old girl.
किठौर। क्षेत्र के एक कस्बा में 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत पर आरोपी को हिरासत में थाने ले आई। पुलिस आरोपी से सांठगांठ कर छोड़ दिया। उक्त घटना में पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति मोहल्ले में रहने वाली दूसरे समुदाय की 10 साल की बच्ची के साथ कई वार छेड़छाड़ कर चुका है। बुधवार को पीड़िता की मां बाहर गई थी। आरोपी मौका पाकर उसके घर पर गया और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया और रोने लगी तो मोहल्ले के दुकानदार मौके पर पहुंचे। आरोपी दुकानदारों को धक्का देकर भाग निकला। बच्ची के परिजन ने आरोपी से घर जाकर शिकायत की। आरोपी और उसके परिजनों ने बच्ची के परिजनों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। मामला दो समुदाय से होने के चलते तूल पकड़ गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया था। इसके बाद आरोपी को जीडी में तस्करा डालकर छोड़ दिया गया।

काॅलेज से भी निलंबित हो चुका आरोपी
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई युवतियों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड कर चुका है। काॅलेज में अपनी चपरासी की नौकरी के दौरान भी आरोपी एक युवती से दुष्कर्म करते पकड़ा गया था। स्कूल प्रबंधन ने उसे निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed