फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police recruitment: 50 candidates passed from village in Baghpat, and thanked the Yogi Government

सिपाही भर्ती: यूपी के इस गांव से 50 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा, योगी सरकार को दिया धन्यवाद

Fri, 22 Feb 2019 05:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Feb 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
police recruitment: 50 candidates passed from village in Baghpat, and thanked the Yogi Government
प्रिंसी को आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश पुलिस की 41520 सिपाहियों की भर्ती में बागपत के युवाओं ने दमखम दिखाया। जिले के 1583 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, इनमें अकेले किरठल गांव के 50 अभ्यर्थी हैं। सरूरपुर कलां, शिकोहपुर, खेकड़ा और बड़ौत के अभ्यर्थियों की संख्या भी कम नहीं है। इसके बाद गांव के युवाओं ने योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए सरकार की सराहना की है। उनका कहना है कि यह भर्ती निष्पक्ष हुई है।  

विज्ञापन


जनपद के 1583 अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के बाद ज्वाइनिंग मिलेगी। सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने खुशी मनाई। अकेले किरठल गांव के ही संदीप चौहान, अंकुर कुमार, विकास कुमार, संदीप कुमार, मनीष कुमार, अंकित, अनुज कुमार, मोहित चौहान, विशेष चौहान, अंकित चौहान, भरत चौहान, सचिन चौहान के अलावा महिला वर्ग में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। गांव के 50 से अधिक अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इसके अलावा सरूरपुर कलां, बड़ौत, बावली, शिकोहपुर गांव के अभ्यर्थियों ने बाजी मारी है। देहात में दिनभर कामयाबी पर खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन


टॉपर प्रिंसी ने कहा कि सफलता मिली, मंजिल नहीं 
सरूरपुर कलां गांव के किसान देशपाल नैन की बेटी प्रिंसी नैन ने महिला वर्ग की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रिंसी का कहना है कि सफलता से वह खुश है, लेकिन वह और अधिक बेहतर करना चाहती है। साल 2016 की इंस्पेक्टर की परीक्षा का रिजल्ट लटका है, जिसमें उसे कामयाबी की उम्मीद है। इसके अलावा वह यूपीपीसीएस की मुख्य परीक्षा दी है, जिसमें अच्छे अंक हासिल हुए हैं। वह कहती है कि मंजिल को हासिल करने के लिए वह और अधिक कड़ी मेहनत करेगी। मेरिट में पहले नंबर पर आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बहन  पिंकी नैन, प्रियंका नैन, सृष्टि नैन और भाई आर्यवीर ने खुशी मनाई। माता राजवती ने कहा कि उनके परिवार के लिए खुशी का दिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता की ओर नैन सिस्टर्स के कदम 
किसान देशपाल नैन और गृहणी राजवती के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। किसान ने अपनी चारों बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का फैसला किया। बड़ी बहन पिंकी की शादी हो चुकी है, जबकि प्रियंका नैन और प्रिंसी नैन सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। प्रिंसी कहती है कि बगैर परिवार के सहयोग के वह आगे नहीं बढ़ सकती। प्रथम स्थान मिलने पर खुशी है। उन्होंने कहा आईएएस बनकर लोगों की मदद करने का सपना है।

सिपाही की बेटी ने कर दिखाया कमाल 
आगरा में तैनात माल माजरा गांव के सिपाही विनय कुमार सोलंकी की बेटी पलक सोलंकी ने मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया। परिवार में खुशी का माहौल हैं। माता रावी सोलंकी और भाई आकाश सोलंकी ने भी खुशी जताई। पलक का परिवार वर्तमान समय में आगरा पुलिस लाइन में रहता है। पलक ने कहा पिता के सहयोग से पहले प्रयास में सफलता मिली है। उसका सपना आईपीएस बनकर लोगों की मदद करना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed