फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police reached to surround Badar Akhtar Siddiqui in Noida

बदर अख्तर सिद्दीकी की नोएडा में घेराबंदी करने पहुंची पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Police reached to surround Badar Akhtar Siddiqui in Noida
मेरठ। छांगुर बाबा गिरोह का सदस्य बदर अख्तर सिद्दीकी की नोएडा में सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। टीम वहां से खाली हाथ वापस लौट आई। नोएडा के अलावा गुरुग्राम में भी पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवती के परिजन बीते छह साल से किदवईनगर, इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी और उसके पिता महमूद अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने के चक्कर काट रहे थे। अब बलरामपुर में छांगुर बाबा के धर्मांतरण का मामला उजागर होने और बदर अख्तर सिद्दीकी के छांगुर बाबा गिरोह का सदस्य होने का खुलासा होने पर पुलिस सक्रिय हुई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के भाई की ओर से बदर और महमूद अख्तर के खिलाफ अगवा कर धर्मांतरण कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया था कि वेस्ट यूपी में कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर शोषण किया है। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदर ने अपने मोबाइल नंबर भी बदल लिए हैं। बदर के पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed