फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided two hotels in Meerut and 22 lovers couple were caught including three women

UP: होटलों में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने 22 प्रेमी जोड़े और तीन महिलाओं को पकड़ा, ऐसे चलता था ये धंधा

Thu, 29 Sep 2022 12:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

पुलिस और एएचटीयू की टीम ने होटलों पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई। पुलिस ने होटलों से 22 प्रेमी जोड़े और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Police raided two hotels in Meerut and 22 lovers couple were caught including three women
होटलों में छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा पुलिस व एंटी हयूमन ट्रेफिकिग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने बुधवार को दो होटलों में छापा मारा। इस संयु्क्त टीम ने सीओ दौराला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। बताया गया कि ये दोनों होटल एक अस्पताल के पास बने हैं। वहीं छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल से 22 जोड़ों को पकड़ा। इसके बाद उन्हें हिरासत में पूछताछ की गई। पुलिस ने एक होटल से तीन महिलाओं को भी पकड़ा है। पकड़े गए सभी जोड़ों व महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


हाईवे स्थित एक अस्पताल के पास बने दो होटल पर बुधवार दोपहर सीओ दौराला अभिषेक पटेल के नेतृत्व में थाना पुलिस व एएचटीयू की टीम ने छापा मारा। छापामारी के दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान होटल में मौजूद जोड़ों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी के दौरान 22 जोड़ों को पकड़ा है। वहीं, शक के आधार पर पुलिस ने तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस ने होटल के रजिस्टर की जांच की तो कई कमियां मिलीं। पुलिस ने रजिस्टर भी कब्जे में ले लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

इसके अलावा पुलिस ने होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने कब्जे में ले ली। माना जा रहा है कि पुलिस ने होटलों में अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा चलने की जानकारी पर छापामारी की। साथ ही पकड़ी गईं महिलाएं इस धंधे में लिप्त बताई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

छापामारी के दौरान आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें पुलिस ने वहां से हटाया। इसके बाद पुलिस पकड़े गए जोड़ों व तीनों महिलाओं को थाने ले आई। पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है। पकड़े गए जोड़ों में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के होने की भी बात सामने आ रही है। थाने में लाए गए जोड़ों ने पुलिस से माफी मांगी। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। 

यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

पुलिस ने पकड़े गए सभी जोड़ों के परिजनों को फोन पर जानकारी देकर थाने बुलाया। पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद युवक और युवतियों को उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिया। सीओ दौराला का कहना है कि ललिता व आसिफ नाम का युवक पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। दोनों रुपये लेकर इस तरह का कार्य कराते थे। इनके साथ जो भी लिप्त हैं सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed