फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police opened business estabilishments on the sterngth of sticks

पुलिस ने लाठी के जोर खुलवाए व्यापारिक प्रतिष्ठान

Tue, 05 May 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
police opened business estabilishments on the sterngth of sticks
लावड़। लॉकडाउन की शुरुआत से ही पुलिस का सहयोग करने के बाद भी रविवार को पुलिस ने कस्बे के परचून के थोक व्यापारी पर मुकदमा दर्ज कर दिया। व्यापारियों ने इसके विरोध में सोमवार को बाजार बंद रखा। उन्होंने रविवार रात में ही अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद के पोस्टर प्रतिष्ठानों के शटर पर लगा दिए थे। हालांकि पुलिस ने सुबह में पोस्टर हटा दिए। इसके बावजूद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान नहीं खोले। वहीं, पुलिस ने कुछ व्यापारियों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर प्रतिष्ठान खुलवाएं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने मेडिकल स्टोर, परचून, डेयरी, फल व सब्जी की दुकानें खोलने की छूट दी थी। हालांकि मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त सभी प्रतिष्ठानों को पूर्वाह्न 11 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई थी। इसके परिणामस्वरूप सुबह से ही बाजारों में भीड़ इकट्ठा हो जाती है। व्यापारियों के लाख समझाने के बाद भी भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करती है। पुलिस इसको लेकर व्यापारियों को परेशान करने में लगी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर रविवार को एसपी देहात के आदेश पर विधायक प्रतिनिधि एवं परचून के थोक विक्रेता संजय गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसकी जानकारी व्यापारियों को लगी तो उनमें रोष फैल गया। उन्होंने सोमवार को बाजार बंद करने का निर्णय किया। रविवार रात में ही व्यापारियों ने बाजार बंद के पोस्टर प्रतिष्ठानों के शटर पर लगा दिए। सुबह में पुलिस गश्त पर निकली तो पोस्टर लगे देखे। उसने आनन-फानन में पोस्टर फाड़ दिए। हालांकि व्यापारियों ने बाजार नहीं खोला। परचून की दुकान से लेकर मेडिकल स्टोर तक सभी बंद रहे, जिस कारण लोग परेशान रहे। पुलिस ने कुछ दुकानदारों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी तथा लाठी का डर दिखाकर प्रतिष्ठान खुलवा दिए। उधर, व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज के स्थानांतरण तक प्रतिष्ठान नहीं खोलने की चेतावनी दी। वहीं, विधायक प्रतिनिधि व व्यापारी संजय गुप्ता का कहना है कि व्यापारी हरसंभव पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। भीड़ जुटने पर व्यापारी लोगों को काफी समझाते हैं। समय कम होता है ऐसे में पुलिस को प्रतिष्ठानों के आसपास बीच-बीच में गश्त करनी चाहिए, ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वहीं, उन्हें महिला सफाईकर्मी की आवाज उठाने का खामियाजा उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

वर्जन
पूरे मामले में में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिसकी सीओ सदर देहात जांच कर रहे हैं। जिसकी भी गलती होगी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। लावड़ में लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। व्यापारी और अन्य स्थानीय लोगों को कोई समस्या न हो यह भी ध्यान में रखा गया है।-अविनाश पांडेय, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed