फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police officers has alert due Holi in Meerut of Uttar Pradesh

होली पर रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा, नौ जोन में बंटा शहर, चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

Mon, 09 Mar 2020 11:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Mar 2020 11:17 AM IST
सार

मेरठ में होली पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। जिले को तीन सुपर जोन, नौ जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है।

विज्ञापन
Police officers has alert due Holi in Meerut of Uttar Pradesh
शहर में सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर आज सोमवार को शहर और देहात में सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। पूरे जिले में 1421 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिले को तीन सुपर जोन, नौ जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा प्लान 12 मार्च की रात तक लागू रहेगा। संवेदनशील सभी स्थानों पर पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


सुपर जोन में जोनल मजिस्ट्रेट के साथ एसपी सिटी, एसपी देहात और एसपी क्राइम को अलग- अलग जिम्मेदारी दी गई है। छह एडिशनल एसपी, आठ सीओ, 40 थाना प्रभारी/इंस्पेक्टर, दो कंपनी आरएएफ, चार कंपनी पीएसी और 1400 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर और देहात में जिन 1421 स्थानों पर होलिका दहन होगा, उनमें सात स्थान अतिसंवेदनशील व 48 संवेदनशील हैं। अतिसंवेदनशील स्थानों पर एडिशनल एसपी और मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय की गई है। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी के अनुसार होली और दुल्हैंडी पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। दिल्ली रोड, गढ़ रोड, वेस्ट एंड रोड, हापुड़ रोड, कंकरखेड़ा, जागृति विहार विस्तार योजना, बिजली बंबा बाईपास पर 24 स्थानों पर बैरियर लगेंगे। स्टंट और हुड़दंग करने वालों को जेल भेजा जाएगा। आठ मुख्य स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में फुट मार्च निकाला
रविवार को एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने सीओ कैंट हरिमोहन सिंह, सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी, सभी थानेदारों और पीएसी के साथ शहर के कई हिस्सों में पैदल मार्च निकाला। एसपी सिटी ने कहा कि सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाने में आमजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। होली पर कोई अगर किसी तरह की खुराफात करता है तो बेझिझक होकर कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ के लिसाड़ीगेट में बाइक टकराने पर भिड़े दो पक्ष, करीब एक दर्जन घायल, दो समुदायों से जुड़ा मामला

संवेदनशील स्थान
हापुड़ अड्डा, प्रह्लाद नगर, गोलाकुआं, भूमिया पुल, लिसाड़ी गांव, समर गार्डन, जाकिर कालोनी, एल ब्लॉक तिराहा शास्त्रीनगर, देहलीगेट, घंटाघर, कोतवाली, तीरगरान, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, मछेरान, सदर बाजार, लालकुर्ती, ब्रह्मपुरी, रिठानी, गोलाबढ़, देहात में खरखौदा, बिजौली, परीक्षितगढ़, मवाना, अब्दुल्लापुर, सरधना संवेदनशील स्थान माने गए हैं। 

आज रात 12 बजे तक भारी वाहनों पर रोक
आज सोमवार को होलिका दहन होने के कारण रात 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों की शहर क्षेत्र में रोक रहेगी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। लेकिन होली दहन को लेकर रात्रि 12 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी। 

चला धरपकड़ अभियान, 302 लोग हिरासत में
होली पर अलर्ट और कानून व्यवस्था को लेकर छह मार्च से आठ मार्च की रात तक जिले में 302 बवालियों को गिरफ्तार किया है। इनमें गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर, अवैध शराब बेचने वाले, हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तीन दिन के अभियान में 29 तमंचे और तीन पिस्टल भी बरामद की गईं हैं। वहीं, लिसाड़ी गेट पुलिस ने रविवार को छह हिस्ट्रीशीटरों ईमान, इमरान, साजिद, शादाब, सुहेल शहजाद को गिरफ्तार कर उनसे छह तमंचे और 14 कारतूस जब्त किए। सीओ कोतवाली ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed