{"_id":"61e9bddf39f7001d6f791238","slug":"police-introgate-to-iqbal-kabadi-meerut-news-mrt574135596","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज के कबाड़ियों की खैर नहीं: जल्द रिमांड पर आएगा इकबाल, पुलिस करेगी पूछताछ, खुल सकते हैं गहरे राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज के कबाड़ियों की खैर नहीं: जल्द रिमांड पर आएगा इकबाल, पुलिस करेगी पूछताछ, खुल सकते हैं गहरे राज
Fri, 21 Jan 2022 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:55 AM IST
सार
मेरठ में सोतीगंज पुलिस के निशाने पर है। लगातार चल रही कार्रवाई को देखकर लग रहा है कि अब कबाड़ियों की खैर नहीं। वहीं शातिर कबाड़ी इकबाल भी जल्द रिमांड पर आएगा। वह पुलिस पूछताछ में गहरे राज खोल सकता है।
विज्ञापन
कबाड़ी के यहां छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में सोतीगंज के शातिर इकबाल कबाड़ी को जल्द ही लालकुर्ती पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इकबाल पर चोरी और लूट के वाहनों के कटान का आरोप है। इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। हालांकि दो दिन पहले इकबाल ने सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
31 अक्तूबर को सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज में अफजाल के यहां छापा मारकर भारी मात्रा में इंजन और कुछ वाहन बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने अफजाल और फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसकी जांच लालकुर्ती पुलिस कर रही थी। जांच में इकबाल का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सपा नेता अतुल प्रधान हुए भावुक, कहा-12 साल से मेहनत कर रहा हूं...एक बार तो मौका दे दो, इस बार जीता दो सारा कर्ज उतार दूंगा
विज्ञापन
वहीं विवेचना पूरी करने के लिए इकबाल को जल्द ही रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि पूछताछ में नए तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप विवेचना आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: सोतीगंज का एक और कबाड़ी दबोचा: हिस्ट्रीशीटर यूनुस गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज
पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले फॉरेंसिक टीम ने कबाड़ी शमशुद्दीन के यहां से बरामद 16 इंजनों की जांच की थी। सभी इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले थे। इंजनों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। जल्द ही इंजनों की रिपोर्ट मिलने पर शमशुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।