फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: police introgate to iqbal kabadi

सोतीगंज के कबाड़ियों की खैर नहीं: जल्द रिमांड पर आएगा इकबाल, पुलिस करेगी पूछताछ, खुल सकते हैं गहरे राज

Fri, 21 Jan 2022 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 21 Jan 2022 10:55 AM IST
सार

मेरठ में सोतीगंज पुलिस के निशाने पर है। लगातार चल रही कार्रवाई को देखकर लग रहा है कि अब कबाड़ियों की खैर नहीं। वहीं शातिर कबाड़ी इकबाल भी जल्द रिमांड पर आएगा। वह पुलिस पूछताछ में गहरे राज खोल सकता है।

विज्ञापन
Meerut News: police introgate to iqbal kabadi
कबाड़ी के यहां छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज के शातिर इकबाल कबाड़ी को जल्द ही लालकुर्ती पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इकबाल पर चोरी और लूट के वाहनों के कटान का आरोप है। इस मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। हालांकि दो दिन पहले इकबाल ने सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन


31 अक्तूबर को सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज में अफजाल के यहां छापा मारकर भारी मात्रा में इंजन और कुछ वाहन बरामद किए थे। इस मामले में पुलिस ने अफजाल और फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसकी जांच लालकुर्ती पुलिस कर रही थी। जांच में इकबाल का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा नेता अतुल प्रधान हुए भावुक, कहा-12 साल से मेहनत कर रहा हूं...एक बार तो मौका दे दो, इस बार जीता दो सारा कर्ज उतार दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विवेचना पूरी करने के लिए इकबाल को जल्द ही रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है कि पूछताछ में नए तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप विवेचना आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: सोतीगंज का एक और कबाड़ी दबोचा: हिस्ट्रीशीटर यूनुस गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े राज

पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले फॉरेंसिक टीम ने कबाड़ी शमशुद्दीन के यहां से बरामद 16 इंजनों की जांच की थी। सभी इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले थे। इंजनों के साथ छेड़छाड़ की गई थी। जल्द ही इंजनों की रिपोर्ट मिलने पर शमशुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed