फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police have detained a shopkeeper with banned firecrackers in Meerut

UP: पुलिस ने पकड़ा प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा, दुकानदार को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

Tue, 24 Oct 2023 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Oct 2023 06:41 PM IST
सार

Meerut News : पुलिस ने छापामारी के दौरान प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Police have detained a shopkeeper with banned firecrackers in Meerut
मेरठ में पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखे पकड़े हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दुकानदार गुपचुप तरीके से बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे हैं। वहीं, मंगलवार की शाम में देहलीगेट पुलिस ने कोटा बाजार में 50 वर्षीय सुनील अरोड़ा की दुकान में छापा मारकर पटाखों का जखीरा पकड़ा। बताया गया कि पुलिस ने करीब एक लाख रुपये के पटाखे पकड़े हैं। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आई। वैली बाजार चौकी इंचार्ज निकलेश रसतौगी की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन

देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहलाद नगर निवासी सुनील अरोड़ा ने कोटाला बाजार में किराना स्टोर की दुकान खोल रखी है। मुखबिर ने सूचना दी कि वह किराना स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित पटाखे बेच रहा है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

वहीं, पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी की दुकान में छापा मारा। छापामारी के दौरान पांच कार्टून में पटाखे बरामद किए। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। उससे लाइसेेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed