{"_id":"601da9d78ebc3e26cb0d27f6","slug":"police-hands-empty-in-gokshi-case-kithor-news-mrt5239482109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
गोकशी मामले में पुलिस के हाथ खाली
खरखौदा। तीन दिन पहले कैली गांव के जंगल में हाईवे किनारे गन्ने के खेत में करीब आधा दर्जन गोवंश के अवशेष मिले थे। हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। सीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। हिंदू संगठनों ने घटना के खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
तीन दिन पहले गांव कैली निवासी किसानों को हाईवे किनारे गन्ने के खेत में गोवंश के अवशेष मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची थी। बजरंग दल के साप्ताहिक मिलन प्रमुख दीपक त्यागी सहित सभी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने सीओ किठौर ब्रजेश कुमार सिंह से खरखौदा पुलिस पर लापरवाही व साठगांठ का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को तुरंत हटाने की मांग की थी और मामले के खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। वहीं, दीपक त्यागी का कहना है कि यदि रविवार तक मामले का खुलासा नहीं होता है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
सीओ किठौर का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।