{"_id":"5fe4f8118ebc3e3d9523b89c","slug":"police-found-property-worth-crores-of-bafar-meerut-news-mrt5172651131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ढूंढ निकाली कुख्यात बाफर की करोड़ों की संपत्ति, जुटाए जा रहे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ढूंढ निकाली कुख्यात बाफर की करोड़ों की संपत्ति, जुटाए जा रहे दस्तावेज
Fri, 25 Dec 2020 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात भूपेंद्र बाफर
- फोटो : अमर उजाला
कुख्यात भूपेंद्र बाफर की डिफेंस कॉलोनी स्थित कोठी पर सील का नोटिस चस्पा होने के बाद मेरठ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। दावा है कि पुलिस में उसकी करोड़ों रुपये कीमत की संपत्ति ढूंढ ली है। कार्रवाई से पहले उसके दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आजमगढ़ जेल में बंद भूपेंद्र बाफर पर गैंगस्टर 14 ए के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। मेरठ पुलिस का दावा है कि जो कार्रवाई मुजफ्फरनगर पुलिस ने की है, उसको मेरठ पुलिस करने में लगी थी। दस्तावेज के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना कि भूपेंद्र बाफर का मेरठ में एक पेट्रोल पंप, मुजफ्फरनगर में गैस एजेंसी और रोहटा रोड पर कब्जा की गई काफी संपत्ति है। सभी प्रॉपर्टी के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि बाफर ने संपत्ति अपने करीबियों के नाम कर रखी है। ताकि कानूनी प्रक्रिया से वह बची रहे।
विज्ञापन
संपत्ति पर काबिज लोगों को नोटिस
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि भूपेंद्र बाफर की करोड़ों की संपत्ति पर काबिज लोगों को नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी। मेरठ पुलिस इस मामले में जल्द ही बाफर पर कार्रवाई कर सकती है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बाफर की पत्नी और सास को तीन माह का समय दिया है कि वह संपत्ति को खरीदने के लिए आई रकम का स्रोत बताए।