{"_id":"63029ac9c8f0242f181318c2","slug":"police-failed-villagers-caught-two-thieves-meerut-news-mrt601949963","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस रही नाकाम, ग्रामीणों ने दो चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस रही नाकाम, ग्रामीणों ने दो चोर पकड़े
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। इंचौली पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम रही तो शनिवार को बीटा के ग्रामीणों ने ही दो चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। काफी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मिलकर गांव में गश्त न होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले माह में कई चोरियां हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने कई बार गश्त बढ़ाने और चोरी के मामलों के खुलासे की मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसलिए पुलिस अपनी जिम्मेदारी को समझें और नियमित गश्त करें। वहीं, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव बीटा निवासी जगमाल सिंह के मुताबिक शनिवार रात दो बजे आहट होने पर आंख खुली। उन्होंने देखा कि दो चोर दीवार फांदकर भाग रहे थे। तभी उन्होंने शोर मचा दिया। चोर बाइक से फरार होने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बाइक सवार चोरों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार सुबह भारी संख्या में बीटा गांव के लोग इंचौली थाने आ गए। यहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक गहमागहमी का माहौल रहा।
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम सुनील निवासी हैदरपुर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और रोहित निवासी नानपुर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ बताया। ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह से कहा कि यदि गांव में नियमित गश्त होती तो लगातार चोरी की वारदात न होती।
विज्ञापन
----
चोरी रोकने के लिए रात में करनी पड़ रही फायरिंग
- ग्राम प्रधान भागमल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार चोरियां होने के कारण लोगों को रात में पहरा देना पड़ रहा है। रात में कई बार फायरिंग भी करनी पड़ती है, ताकि गांव में चोर न आएं। इसलिए पुलिस टीमें अलर्ट हों। वहीं, इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को दो युवक सौंपे हैं। ग्रामीणों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
---