फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police deployed on university campus; allegations of being prevented from joining the protest

Meerut News: विवि परिसर में पुलिस तैनात, धरने में जाने से रोकने का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Police deployed on university campus; allegations of being prevented from joining the protest
सीसीएसयू में मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों का आरोप, वार्डन ने छात्रावास से बाहर नहीं निकलने देने
विज्ञापन

छात्र नेता अक्षय बैंसला बोले- मुझे धरनास्थल पर नहीं जाने दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत छात्र हितों की मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान सोमवार को आंदोलनरत छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन पर कई आरोप लगाए। छात्र नेता अक्षय बैंसला आदि का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस तैनात करा दी गई। वार्डन और पुलिस ने छात्रों को छात्रवास से बाहर नहीं जाने दिया। धरना स्थल तक नहीं जाने दिया गया। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की नौ सूत्रीय मांगों पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर समस्याओं का समाधान कराने की बात कही है।
छात्र नेता अक्षय बैंसला के अनुसार छात्रसंघ चुनाव बहाली आंदोलन के समर्थन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, केंद्रीय पुस्तकालय और हॉस्टल में छात्र-छात्राओं से संपर्क किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए हॉस्टल में पुलिस बल तैनात करा दिया गया। आरोप लगाया कि वार्डन और पुलिस ने छात्रों को बाहर नहीं निकलने दिया। उन्हें भी धरनास्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। आंदोलनकारी छात्रों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

यह है छात्रों की प्रमुख मांगें
छात्रसंघ चुनाव बहाल करना, छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बनवाना, फीस वृद्धि वापस लेना और सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराना शामिल है। विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक, शैक्षणिक भवनों के राजनीतिक उपयोग पर प्रतिबंध, रिक्त पदों पर भर्ती और केंद्रीय पुस्तकालय को 24 घंटे खोलने की मांग भी उठाई गई है। छात्रों ने शिक्षकों की विभागों में उपस्थिति के लिए 75 प्रतिशत का नियम लागू करने की मांग भी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद के माध्यम से करेंगे समाधान : कुलानुशासक
विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह ने कहा कि छात्रों की नौ सूत्रीय मांगों पर बिंदुवार चर्चा की गई है और विश्वविद्यालय की ओर से की जा रही कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया गया है। पुस्तकालय के समय, विभागों में उपस्थिति, पार्किंग और साफ-सफाई समेत सभी मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ छात्रों की बैठक कराई जाएगी। संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed