फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police busted Hukah Bar in Meerut, many arrested

Meerut: बर्थडे पार्टी में धुएं के छल्ले उड़ाते मिले रईसजादे, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार

Sun, 08 Jan 2023 10:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 Jan 2023 10:10 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ईव्ज चौराहे पर रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार का खुलासा किया है।  पुलिस ने यहां से कई युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Police busted Hukah Bar in Meerut, many arrested
Hookah bar - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ में रविवार शाम सिविल लाइन पुलिस ने ईव्ज चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारकर रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार का खुलासा किया। इस दौरान मौके से कई युवाओं को दबोचते हुए रेस्टोरेंट के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कई लोगों का 34 एक्ट में चालान करते हुए नाबालिग लड़कों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, रेस्टोरेंट मैनेजर के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू वितरण विनियम अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन


जानकाारी के अनुसार रविवार की शाम एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने ईव्ज चौराहे के पास स्थित फीस्ट फूड रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जहां रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। हुक्का बार में लगभग डेढ़ दर्जन युवा संगीत की धुन पर मदमस्त होकर धुएं के छल्ले उड़ा रहे थे। पुलिस को देखते ही युवाओं में खलबली मच गई।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से सात नाबालिग लड़कों सहित 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। जिनमें होटल का मैनेजर नदीम, कर्मचारी सैफ और राहुल शामिल थे।

पुलिस ने नाबालिग लड़कों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द करते हुए 10 लोगों का 34 पुलिस एक्ट में चालान किया। वहीं, मैनेजर नदीम के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू वितरण विनियम अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है।

पूछताछ के दौरान नदीम ने शास्त्रीनगर निवासी आयुष शर्मा को होटल का संचालक बताया है। नदीम ने बताया कि आज एक बर्थडे पार्टी के चलते युवाओं को हुक्के भी परोसे गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed