फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police batai

पुलिस बताए, कब ध्वस्त करना है अलकरीम

Fri, 23 Sep 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 23 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
police batai
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घंटाघर स्थित होटल अलकरीम प्रकरण में इस बार सख्त और पूरी कार्रवाई करने की पुख्ता तैयारी की जा रही है। आधी-अधूरी कार्रवाई करने के बाद अदालत की अवमानना में चार बड़े अधिकारियों के फंस जाने से हड़कंप की स्थिति है। इस बाबत बृहस्पतिवार को एमडीए वीसी योगेंद्र यादव के साथ एसपी सिटी ओमप्रकाश की वार्ता हुई और ध्वस्तीकरण का प्लान तैयार किया गया।
विज्ञापन

होटल अलकरीम का एमडीए और नगर निगम से पुराना विवाद है। दरअसल निगम ने केवल इसके भूतल का आवंटन किया था और होटल स्वामी ने अनाधिकृत रूप से ऊपरी मंजिल तैयार करा दी। मामला हाईकोर्ट गया तो वहां से ध्वस्तीकरण का आदेश आ गया। कार्रवाई शुरू की गई, तो होटल स्वामी ने अपने ही लोगों को लगाकर खुद ही हथोड़े से होटल की ऊपरी मंजिल तोड़नी शुरू कर दी थी। पूरी तरह ध्वस्तीकरण नहीं किया गया, इसके बावजूद एमडीए अधिकारियों ने इसी पर संतुष्टि जता दी। इधर वादी नूर इलाही, वीरेंद्र सिंह ने अदालत में गुहार लगाई। कहा कि अदालत के आदेश का पालन नहीं किया गया। नतीजा अदालत की अवमानना का मामला बना और इस पर नोटिस जारी किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि नौ नवंबर तक इसका ध्वस्तीकरण कर सूचित करें।
विज्ञापन


कई बार तय तारीख पर नहीं मिली फोर्स
एमडीए अधिकारियों ने इस बाबत जिलाधिकारी, एसएसपी और नगरायुक्त को पत्र लिखा है। कहा है कि इस बार तारीख वे मुकर्रर करें। दरअसल, एमडीए ने पहले जब तारीख तय की, तो कई बार फोर्स ही नहीं मिली। ऐसे में इस बार गेंद दूसरे पाले में रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed