फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police arrested Two accused in Meerut acid case four sent to jail

यूपी: मेरठ तेजाब प्रकरण में चार को भेजा जेल, विधायक ने जाना पीड़िता का हाल

Sun, 25 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 25 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Two accused  in Meerut acid case four sent to jail
गिरफ्तार आरोपी रवि व रोहित

यूपी के मेरठ में शताब्दी नगर में बीती गुरूवार रात महिला पर तेजाब डालने के मामले में मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, फरार दोनों आरोपियों रवि और मोहित उर्फ रोहित निवासी गगोल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार खतौली, मुजफ्फरनगर निवासी महिला परिवार के साथ शताब्दीनगर में किराए पर रह रही है। विगत 22 नवंबर की रात वह ड्यूटी खत्म कर शॉप्रिक्स मॉल से घर जा रही थी तो शताब्दीनगर में उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया था। शुक्रवार को एसएसपी अखिलेश कुमार ने प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि मुख्य आरोपी अजब सिंह (52) निवासी इंद्रापुरम परतापुर, अंकित निवासी गगोल, रिंकू निवासी रिझानी और तेजाब बेचने वाले दुकानदार श्रवण निवासी गांव काशी परतापुर को शनिवार को एसीजेएम- 7 की कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपियों ने महिला से मोबाइल फोन भी लूटा था। आरोपियों की संख्या चार से अधिक थी, इसी के चलते डकैती की भी धारा लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने हाल जाना
 तेजाब से झुलसी पीड़िता को देखने शनिवार को विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर आनंद अस्पताल पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार से भी बात कर पीड़िता को विशेष आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।

इस दौरान गंगाराम, गुलफाम, राजपाल, महेंद्र सिंह, पप्पू गुर्जर, अमरीश चपराना, आयुश, अनिल, रोहित,  रजनीश पंवार, राजेंद्र नागर मौजूद रहे। वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है। इलाज में खर्च की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।

यह है सहायता का प्रावधान
एडीएम सिटी मुकेश चंद्र का कहना है कि तेजाब की घटना में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। तेजाब से 10 से 30 प्रतिशत तक झुलसने, चेहरे के ऊपर दो प्रतिशत या उससे अधिक झुलसने की स्थिति, नाक, कान और आंख के मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तीन, पांच और दस लाख रुपये तक आर्थिक सहायता का प्रावधान है। एक लाख रुपये 15 दिन में और शेष धनराशि तीन माह के अंदर दी जानी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed