फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police accused of extorting Rs fifty thousand from a plumber by keeping a pistol in Activa

मेरठ पुलिस का नया कारनामा वायरल: एक्टिवा में तमंचा रखकर पुलिस पर प्लंबर से 50 हजार वसूलने का आरोप

Thu, 28 Sep 2023 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Sep 2023 04:23 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस द्वारा बाइक में तमंचा रखकर युवक को फंसाने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि मेरठ पुलिस का एक और कारनामा गुरुवार को वायरल हो गया। किठौर में पुलिस पर तमंचा रखकर युवक से वसूली करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Police accused of extorting Rs fifty thousand from a plumber by keeping a pistol in Activa
पुलिस पर वसूली का आरोप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

24 घंटे पहले खरखौदा पुलिस द्वारा युवक की बाइक में तमंचा रखकर उसे फंसाए जाने का मामला शांत नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक मामला अब किठौर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां थाने के तीन पुलिसकर्मियों ने एक प्लंबर की स्कूटी में तमंचा रखकर उससे 50 हजार की रकम वसूली का आरोप है। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज एसएसपी को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


राधना इनायतपुर का रहने वाला फिरोज एसएसपी ऑफिस पहुंचा। फिरोज ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। पीड़ित का कहना है कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे थाने के तीन पुलिसकर्मी उसके घर पर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: शादी के नौ माह बाद भी कुंवारी हूं, तन को छुआ तक नहीं, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मियों ने फिरोज की मां से स्कूटी की चाबी मांगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी की डिग्गी में तमंचा रखकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद स्कूटी को अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: खाकी शर्मशार: रात भर IG ऑफिस पर गिड़गिड़ाती रही बहन, तमंचा रखकर भाई को फंसाना चाहती थी पुलिस, अब खुद फंस गई

पीड़ित का कहना है कि स्कूटी को छोड़ने की एवज में पुलिसकर्मियों ने उससे 50 हजार की रकम वसूली है। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर घटना की सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है।



वहीं इस मामले मे सीओ किठौर पवन कुमार सर्मा का कहना है कि पुलिस कर्मी इसकुटी तो लाय है जिसकी जानकारी इंस्पेक्टर को भी नही है।मामले की जांच की जा रही है कि गाड़ी किस ने छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed