फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poisonous liquor case saharanpur, 74 died CM Yogi warns about Illegal liquor in up

सहारनपुर शराब कांड: 74 लोगों की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सीएम योगी ने दी ये चेतावनी

Sun, 10 Feb 2019 03:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor case saharanpur, 74 died CM Yogi warns about Illegal liquor in up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यूपी के सहारनपुर में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला रविवार को भी नहीं थमा। शनिवार और रविवार तक यह आंकड़ा बढ़कर 74 जा पहुंचा। वहीं, पीड़ित मरीजों को इलाज मेरठ मेडिकल में किया जा रहा है। इस मामले पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से क्यों ना संबद्ध हों।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 46 लोगों के अभी तक पोस्टमार्टम किए जा चुके हैं जबकि जिला प्रशासन के अनुसार जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 36 बताई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से 25 एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें तीस से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की रात को कहा कि आजमगढ़, हरदोई, बाराबंकी और कानपुर जैसे जिलों में पूर्व में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटनाओं में सपा से जुड़े नेताओं को शामिल पाया गया था। अगर इस बार भी ऐसी कोई साजिश पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर इस बार भी हम किसी साजिश से इंकार नहीं कर सकते। योगी ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है और जहरीली शराब प्रकरण में ब्यौरा साझा करने को कहा है। उन्होंने कहा ‘‘उत्तराखंड में जहरीली शराब का एक रैकेट काम कर रहा है इसीलिए मैंने वहां के मुख्यमंत्री से बात की है।’’ 

उन्होंने कहा कि पड़ोस के कुशीनगर जिले में आबकारी अधिकारी, आबकारी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और बीट कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। कुशीनगर में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि सहारनपुर में लगभग 40 लोगों ने जहरीली शराब पीने के बाद जान गंवाई।

वहीं, सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर गांव कोल्की कलां में ग्रामीणों ने हंगामा प्रदर्शन कर हाईवे जाम कर दिया। जिसके बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान भीड़ ने एसडीएम का घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी।

शराब मामले में लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। उधर शराब कांड से नाराज महिलाओं ने भी हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया। इससे पहले गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में सरकारी देशी शराब के ठेके पर तोड़फोड़ और आगजनी भी की। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed