फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   POCSO accused threatens family, student stops going to school

Meerut News: परिवार को धमका रहे पॉक्सो आरोपी, छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
POCSO accused threatens family, student stops going to school
मेरठ। शहर में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बनी हुई हैं। हाल ही में सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने इस गंभीर समस्या को फिर से उजागर किया है। एक घटना में टीपी नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को सरेराह परेशान करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं रेलवे रोड थाना क्षेत्र में पॉक्सो और आईटी एक्ट के आरोपियों द्वारा पीड़ित परिवार को प्राथमिकी वापस लेने के लिए लगातार धमकाने का मामला सामने आया है जिसके चलते 12 साल की बच्ची ने स्कूल जाना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पहला मामला रेलवे रोड थाना क्षेत्र का है। यहां पोक्सो और आईटी एक्ट के तहत आरोपी मौ. अमान, बकार और बिलाल, पीड़ित परिवार पर प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित महिला ने बृहस्पतिवार को आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दोबारा प्राथमिकी दर्ज कराई। पांच जनवरी को महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के उत्पीड़न के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और लगातार मिल रही धमकियों के कारण बच्ची ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन



दिल्ली रोड निवासी महिला ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के नाम पर आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। परिजनों ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने पर अभद्रता की गई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को महिला ने बताया कि पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वे फोन पर और घर आकर प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक पर बेटी से छेड़खानी करने का आरोप
दूसरा मामला बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में एक शिकायत पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि एक युवक उनकी 17 वर्षीय बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा है। जब भी वह स्कूल या कोचिंग सेंटर के लिए घर से निकलती है आरोपी सड़क पर खड़ा होकर अश्लील हरकतें करता है और छेड़छाड़ करता है। पीड़ित छात्रा के पिता ने पहले भी आरोपी के खिलाफ उसके घर और पुलिस में कई बार शिकायत की थी लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि 14 जनवरी को शाम के समय जब किशोरी कोचिंग सेंटर जा रही थी तो आरोपी ने उसे सरेराह पकड़ लिया और उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed