फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi will come for the fourth time on Meerut visit, election war in the west will start from Meerut

पीएम दौरा: क्रांतिधरा पर चौथी बार आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, पश्चिम में चुनावी जंग का मेरठ से ही होगा आगाज

Thu, 30 Dec 2021 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Dec 2021 12:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये मेरठ का चौथा दौरा रहेगा। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री चुनाव की घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर या बड़ौत में रैली करेंगे।  

विज्ञापन
PM Modi will come for the fourth time on Meerut visit, election war in the west will start from Meerut
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दो जनवरी को सरधना के सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये मेरठ का चौथा दौरा होगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने से पहले 2014 के चुनाव में उन्होंने पश्चिम की पहली चुनाव रैली मेरठ में ही की थी। यहीं से उन्होंने मेरठ-सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 71 विधानसभा सीटों को साधा था। ये जनसभा शताब्दीनगर में हुई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी 2017 के विधानसभा चुनाव में मेरठ आए। उनकी दूसरी रैली भी शताब्दीनगर में हुई। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में वे तीसरी बार मेरठ आए। यहां मोदीपुरम में सिवाया टोल के पास रैली को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोतीगंज का असली सच: अब तक हुई ये बड़ी कार्रवाई, खाली हुए 185 गोदाम, पीएम मोदी ने की थी सीएम योगी की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये मेरठ का चौथा दौरा रहेगा। इस बार वे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के सरकारी कार्यक्रम में आ रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री चुनाव की घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर या बड़ौत में रैली करेंगे।  

पीएम से मिलने वालों को करानी होगी कोरोना जांच 
सलावा में बनने वाले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले अधिकारियों, विशिष्ट लोगों और खिलाड़ियों को कोविड की 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रशासन को देनी होगी। 

नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री सलावा में 25 खिलाडियो से संवाद करेंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व एक टीम जिला अस्पताल व एक टीम सरधना तहसील के सलावा गांव में बने सभास्थल पर तैनात कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed