{"_id":"5b0a6bef4f1c1ba36e8b4d68","slug":"pm-modi-inaugurates-delhi-meerut-expressway-read-10-great-things-of-his-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी ने किया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी ने किया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Sun, 27 May 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर देश को सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस और सहयोगी विकास में रोड़े अटकाती है। पीएम मोदी ने कहा हम लोकहित की राजनीति करते हैं। कांग्रेस के मुकाबले में हम बहुत तेजी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के भाषण से जुड़ी ये 10 बड़ी बातें
1. कांग्रेस ने 10 साल में 13.5 लाख लोगों को घर दिया, जबकि हमने चार साल में 86 लाख गरीबों को घर की मंजूरी दी। हमने यूपीए से ज्यादा तेजी से गरीबों को घर देने का काम किया। यूपीए में डिफेंस कॉरीडोर से ढाई लाख लोगों को रोजगार मिला। चार साल में देश सही दिशा में जा रहा है।
विज्ञापन
2. आर्थिक मदद चीनी मिलों को नहीं, सीधे किसानों को दी। प्रति क्विंटल गन्ने पर 5.50 रुपए की आर्थिक मदद मिलेगी। गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने पर प्रतिबद्ध किया। देश के किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
3. मेक इन इंडिया से देश में उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुद्रा योजना में आधा से ज्यादा लोन दलितों और पिछड़ों को मिला। यूपीए में बैठी सरकार को लोगों की प्रवाह नहीं थी। डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पांच जगहों को पंचतीर्थ के तौर विकसित किया।
4. कुछ लोग कानून की इज्जत करना नहीं जानते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मोदी विरोध में कांग्रेस देश का विरोध कर रही है।
5. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे दिल्ली-एनसीआर के लोगों के जीवन को सुगम बनाएगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से लोगों को काफी राहत मिलेगी। हर दिन 27 किमी हाईवे बन रहे हैं।
6. ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ाई जा रही है।
7. योगी के राज में अपराधी खुद सरेंडर कर रहे हैं। यूपी और हरियाणा में अपरिधियों पर लगाम लगी। योगी और मनोहर को को बधाई देता हूं। उन्होंने अपने- अपने राज्यों में अपराध पर लगाम लगाई।
8. चार साल पहले देश में 2 मोबाइल फैक्ट्री थीं। आज देश में 120 फैक्ट्रियां मोबाइल बना रही हैं। लघु उघोगों को भी टैक्स में भारी छूट दी।
9. मुद्रा योजना में 13 करोड़ लोन दिए।
10. ओबीसी समुदाय में सब कैटगरी बनाने के लिए कमीशन गठित किया। विपक्ष को मीडिया भी पक्षपात नजर आता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/