फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players and meritorious students honored

Meerut News: खिलाड़ियों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

Fri, 23 Jan 2026 07:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Players and meritorious students honored
चौहान महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित हुए मेधावी व खिलाडी। (स्त्रोत आयोजक) मवान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। राजपूत समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह चौहान चौपाल में आयोजित हुआ। इसमें राजपूत समाज का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत खिलाड़ी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वसंत पंचमी पर चौहान महासभा द्वारा हवन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ठाकुर गौरव सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. वीरेंद्र पाल सिंह ने की। मंचासीन ग्राम प्रधान ततीना हरीश चौहान, सतबीर चौहान डायरेक्टर गन्ना समिति रामराज, श्याम सिंह अटोरा, सुधा चौहान, नत्थू चौहान रहे। वक्ताओं ने समाज को एकत्रित रहने का आह्वान किया और राजपूत समाज का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

संचालन प्रज्ज्वल चौहान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नेशनल बीच गैपिंग चैंपियनशिप 2026 में आंध्र प्रदेश में गोल्ड मेडल लेकर आई स्वाति चौहान निवासी अटोरा, इंडो नेपाल यूथ स्पोर्ट्स इंटरनेशनल सीरीज 2025 में गोल्ड मेडलिस्ट धनिष्ठ एवं समाज के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजेंद्र चौहान, डाॅ. धर्मराज, राजू चौहान, पदम चौहान, अनुज राणा, जय सिंह, नवनीत चौहान, गोपाल चौहान, देवेंद्र, जगपाल सिंह, निरंजन चौहान, ऋषिपाल आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed