फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pitbull dog theft case in Meerut, police handed over to the owner

पिटबुल असली मालिक को सौंपा: चोर के हाथ में काटा तो विश्वविद्यालय के गेट से बांधकर फरार हो गए थे बाइक सवार युवक

Wed, 28 Sep 2022 11:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Sep 2022 11:37 PM IST
सार

दो दिन पहले चोरी किए गए पिटबुल को पुलिस ने असली मालिक को सौंप दिया है। पिटबुल ने चोर के हाथ में काट लिया था, जिसके बाद वे विश्वविद्यालय के गेट से बांधकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Pitbull dog theft case in Meerut, police handed over to the owner
पिटबुल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ में मेडिकल क्षेत्र से दो दिन पहले चोरी हुए पिटबुल कुत्ते को पुलिस ने असली मालिक को सौंप दिया है। बताया गया कि दो बाइक सवार युवकों ने पिटबुल को चोरी किया था। वहीं पुलिस ने मालिक से पिटबुल से संबंधित वीडियो लेकर देखें तो अन्य दावेदारों की पोल खुल गईं। बुधवार को भी पुलिस के पास कई दावेदार पहुंचे थे, लेकिन जब वे साक्ष्य नहीं दिखा पाए तो पुलिस ने उन्होंने वापस भेज दिया।

विज्ञापन


लखनऊ और मेरठ के मवाना में हुए हादसे के बाद पिटबुल को देखकर लोगों में दहशत बन जाती है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को मेडिकल थाना क्षेत्र में देखने को मिला। बाइक सवार दो युवकों ने शास्त्रीनगर निवासी सुभाष चंद्र का पिटबुल कुत्ता चोरी कर लिया था। बताया गया कि पिटबुल ने एक चोर को काट लिया, जिसके बाद वे उसे सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर बांधकर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


वहीं कॉलेज के गेट पर पिटबुल को बंधा देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने नगर निगम अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

बताया गया कि नगर निगम की टीम से पहले वहां सुभाष चंद्र अपनी पत्नी के साथ पहुंच गए। पिटबुल अपने मालिक को देख उनके पैरों में लेट गया, जिसके बाद पुलिस ने उनसे एक प्रार्थना पत्र लेकर पिटबुल को उन्हें सौंप दिया था। 

इसके बाद मेडिकल थाने में पिटबुल के कई दावेदार पहुंचे और उसे अपना बताया। पुलिस ने जब उनसे साक्ष्य मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा पाए। बुधवार को जागृति विहार निवासी एक महिला भी थाने पहुंची और पिटबुल डॉग को अपना बताया। महिला ने कहा कि उन्होंने उसे तीन महीने पहले ही खरीदा था। पुलिस ने महिला से पिटबुल का कोई वीडियो दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाई। 

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि दो दिन में पिटबुल के कई दावेदार आने के बाद पुलिस ने सुभाष चंद्र को साक्ष्य लेकर थाने बुलाया। उन्होंने पिटबुल के सभी साक्ष्य पुलिस को सौंपे। जिसके बाद पुलिस ने पूरी लिखा-पढ़ी कर अन्य दावेदारों को वापस लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed