फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pinky's mother threatens her grandson's life

पिंकी की मां ने नाती की जान को बताया खतरा

Wed, 13 Oct 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pinky's mother threatens her grandson's life
पिंकी की मां ने नाती की जान को बताया खतरा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर की पिंकी बंसल की मां सुधा का कहना है कि बेटी की हत्या के बाद अब नाती की जान को खतरा बना हुआ है। शादी के बाद से ही पिंकी को प्रताड़ित किया जा रहा था।
मंगलवार रात पिंकी की मां सुधा ने आरोप लगाया कि रामकिशन बंसल ने अमित को बेटा व पुत्रवधू पिंकी को बेटी नहीं माना। पांच साल पहले रामकिशन बंसल हमारे एक रिश्तेदार के साथ घर आया व पिंकी का हाथ मांगा था। अमित विदेश में पढ़कर आया था। उनकी बेटी भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। शादी के बाद रामकिशन का चेहरा बेनकाब हो गया था। आरोप लगाया कि सास ने भी पिंकी को पीटा था। पिंकी हमेशा ससुर और सास की प्रताड़ना सहती रही।
विज्ञापन

यह था मामला
चार अक्तूबर को शास्त्री नगर में इंटीरियर डिजाइनर अमित बंसल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस दौरान उसकी पत्नी पिंकी पर ससुर रामकिशन ने हमला कर दिया। उपचार के दौरान सातवें दिन पिंकी ने अस्पताल में दम तोड़ा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि परिवार में कलह के चलते अमित और पिंकी की मौत हुई है। पिंकी की हत्या के मामले में ससुर रामकिशन बंसल जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed