फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PHC to be vaccinated from today, appeal to people to get vaccinated to prevent corona

पीएचसी पर आज से होगा टीकाकरण, कोरोना से बचाव के लिए लोगों से टीका लगवाने की अपील

Mon, 08 Mar 2021 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
PHC to be vaccinated from today, appeal to people to get vaccinated to prevent corona
पीएचसी पर आज से होगा टीकाकरण, कोरोना से बचाव के लिए लोगों से टीका लगवाने की अपील
विज्ञापन

सरधना। कोरोना से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत बुजुर्गों और 45 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगों को का टीकाकरण निशुल्क किया जाएगा।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार से पीएचसी पर कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सरधना में पीएचसी, सलावा, खेड़ा, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के पास पीएचसी पर टीकाकरण होगा। रविवार को नगर में 123 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सोमवार को सीएचसी समेत क्षेत्र की सभी पीएचसी लतीफपुर, अलीपुर मोरना केंद्र पर 45 से 59 वर्ष तक की आयु के बीमार लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 60 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी बुजुगर्ग टीकाकरण अभियान में भाग लें।
विज्ञापन

वहीं परीक्षितगढ़ स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम व बीसीपीएम ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत ग्राम बली में बैठक की। उन्होंने लोगों से आयुष्मान कार्ड व महिला दिवस पर कोरोना से बचाव का टीका लगवाने का आह्वान किया। बीपीएम इकरार अहमद ने सूची में शामिल लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ग्राम तोहफापुर, बली, खजूरी, नारंगपुर व पूठी में 323 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। महिला दिवस पर तोहफापुर, नवल, अगवानपुर पीएचसी व सीएचसी पर कोरोना से बचाव के टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाए
बहसूमा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के तहत 38 लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए। पीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि आरोग्य मेले में 62 मरीजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के पात्र पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करा सकते हैं। साथ ही सोमवार को 45-59 वर्ष के सभी लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण कराने वाले लोग अपनी आईडी साथ लाएं।

जनऔषधि दिवस पर बांटी निशुल्क दवाई
खरखौदा। लोगों को कम मूल्य पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए देशभर में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। कस्बा में बस स्टैंड के पास खुले जन औषधि केंद्र पर रविवार को तीसरा जनऔषधि दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सीधे लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शर्मा ने की। केंद्र संचालक मो. शाहिद अफरीदी ने केंद्र की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान कई लोगों को निशुल्क दवा बांटी गई। यहां गुलजार मेवाती, आशुतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed