{"_id":"5e752a9a8ebc3e773e231679","slug":"peoples-which-comes-frome-delhi-and-saudi-arabiya-doctors-team-checkup-sardana-news-mrt4746092184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब, दिल्ली से आए लोगों की डॉक्टर की टीम ने जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब, दिल्ली से आए लोगों की डॉक्टर की टीम ने जांच की
विज्ञापन
सरधना। सरधना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की टीम को सूचना मिली की सरधना क्षेत्र के रार्धना, मेहरमती मीणा व अटेरना गांव में दिल्ली व सऊदी अरब से कुछ लोग रिश्तेदारों व अपने घर आए हैं। सीएचसी टीम ने सभी लोगों के घर जाकर स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें सामान्य स्थिति मिली।
रार्धना गांव निवासी बिलाल सऊदी अरब में काम करता है और वह कुछ दिन पूर्व ही गांव लौटा है। सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने उसके घर पहुंच गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बिलाल रार्धना में नहीं बल्कि परतापुर में रह रहा हैं। इसी के साथ मेहरमति मीणा गांव में सूबे सिंह परिवार समेत हाल ही में दिल्ली से आया है। टीम उनकी भी जांच करने पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जरूरी जांच की। जिसमें सब सामान्य पाया गया। वहीं, अटेरना गांव में भी दिल्ली व गाजियाबाद से तीन लोग आए हुए थे जांच में उनका स्वास्थ्य भी सामान्य मिला। बताया कि रिपोर्ट तैयार कर जिले पर उच्चाधिकारियों को भेज दी। वहीं, जुमे की नमाज में कम लोग देखने को मिले। नमाज के बाद उलेमाओं ने कोरोना वायरस से विश्व को बचाने के लिए दुआ कराई। साथ ही लोगों को जागरूक रहने के लिए भी कहा। जमियत उलेमा हिंद की एक बैठक हुई। जिसमें मदरसों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही निर्णय लोग जागरूक करेंगे और प्रशासन का सहयोग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता हाफिज सुजाऊद्दीन ने की। इस दौरान नफीस, कारी याशीन, कारी जमील, कारी नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।