फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People upset due to power cut, today three hours will remain in Ganganagar

बिजली कटौती से लोग परेशान, आज गंगानगर में तीन घंटे गुल रहेगी

Mon, 05 Apr 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut, today three hours will remain in Ganganagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रविवार को तीन बिजलीघर क्षेत्रों में की गई कटौती
मेरठ। बिजलीघरों और लाइनों के मेंटेनेंस के लिए शटडाउन शुरू हो गए हैं। रविवार को रैपिड रेल परियोजना के लिए विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के चलते तीन बिजलीघर क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोग परेशान हुए। वहीं सोमवार को गंगानगर क्षेत्र में तीन घंटे की कटौती की जाएगी।

रैपिड रेल परियोजना के आड़े आ रही ओवरहेड विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इस कड़ी में रविवार को मोहकमपुर, माधवपुरम और टीपीनगर बिजलीघर की लाइन को भूमिगत करने के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक शटडाउन लिया गया। तीन घंटे तक एनसीआरटीसी ने लाइनों को हटाकर अंडरग्राउंड किया। शाम तीन बजे काम पूरा करने के बाद शटडाउन वापस किया गया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि गर्मी से पहले ही इन कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए था। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि सोमवार को 33 केवी गंगानगर व डिफेंस कालोनी के फीडर की लाइनों पर आ रहे पेड़ों की छंटाई के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके अलावा राधा गार्डन, गंगाग्रीन कॉलोनी के 400 और 250 केवीए टांसफार्मर की मेंटेनेंस के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। अम्हैडा बिजलीघर के ज्ञानपुर फीडर की लाइन पर आ रहे पेड़ों की छंटाईं भी कराई जाएगी। सिविल लाइन, पुराना आरटीओ, जागृति विहार, बेगमपल और सदर बिजलीघरों और उसके फीडरों के ट्रांसफार्मरों की बैलेंसिंग सहित समस्त जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed