{"_id":"6199503f2bf92073f33d5320","slug":"people-protest-in-chandralok-colony-meerut-news-mrt5656714181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रलोक कालोनी में घटिया सामग्री से नाली निर्माण पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रलोक कालोनी में घटिया सामग्री से नाली निर्माण पर हंगामा
विज्ञापन
पुरानी ईंटों से नाली बनती देख भड़के स्थानीय लोग
मेरठ। निगम प्रशासन भले ही सड़क, नाली व नाला निर्माण की गुणवत्ता सुधारने की बात कर रहे हों, लेकिन सच्चाई यह है कि ठेकेदार शहर में घटिया सामग्री से नाली व सड़कों का निर्माण कर रहे हैं। शनिवार को वार्ड 51 की चंद्रलोक कॉलोनी में घटिया सामग्री से नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पार्षद पति अमित गुप्ता ने ठेकेदार को फोन पर फटकार लगाई। साथ ही पुरानी ईंट और घटिया सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने देने की चेतावनी दी।
नगर निगम चंद्रलोक कॉलोनी की गली नंबर पांच और आसपास की गलियों में जल निकासी के लिए नाली का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार नाली निर्माण में जहां पुरानी ईंटें लगा रहा है। वहीं अन्य घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। स्थानीय सरदार सिंह, नीरज सिंहल आदि ने बताया कि दो दिन पहले भी ठेकेदार के कर्मचारियों को घटिया सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने चेतावनी दी थी। लेकिन ठेकेदार नहीं माने।
इसकी शिकायत पार्षद से की गई। सूचना पर पार्षद पति अमित गुप्ता मूर्ति मौके पर पहुंचे। पार्षद पति ने फोन से ठेकेदार और निगम अधिकरियों से बात की। इस संबंध में चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।