फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people of Meerut have reached Modinagar to buy liquor

शराब खरीदने मोदीनगर पहुंच गए मेरठ के लोग

Tue, 05 May 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
people of Meerut have reached Modinagar to buy liquor
शराब खरीदने मोदीनगर पहुंच गए मेरठ के लोग
विज्ञापन

मेरठ। मोदीनगर के ग्रीन जोन में होने के कारण वहां काफी छूट मिल गई, ऐसे में मेरठ के शराब के शौकीन शराब खरीदने के लिए मोदीनगर पहुंच गए। भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।
दरअसल मेरठ के रेड जोन में होने के बाद भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यहां डीएम ने किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में शराब की दुकानें भी सोमवार को नहीं खुल सकीं, जिसके चलते मेरठ से काफी संख्या में लोग ग्रीन जोन में स्थित मोदीनगर तक शराब लेने पहुंच गए। यहां इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में एंबुलेंस के साथ ही राहत सामग्री से भरे ट्रक भी फंस गए थे। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

भावनपुर में पुलिस ने बंद करवाई शराब की दुकान
मेरठ। मेरठ नगर निगम सीमा और कैंट क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में होने के कारण शराब की दुकाने खोलने की अनुमति नहीं दी गई। लेकिन देहात क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने दोपहर में ठेके खोलने की परमिशन दे दी थी। भावनपुर गांव में भी कई जगह शराब की दुकान खुलते ही वहां भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद करवा दी। पुलिस के मुताबिक भावनपुर के पचपेड़ा में कोरोना का एक मरीज मिला था, जिसके कारण यह क्षेत्र हॉट स्पॉट है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए दुकान बंद करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवाया में भी जुटी भीड़, पुलिस ने खदेड़ा
मोदीपुरम। सिवाया में भी देर शाम देसी शराब की दुकान खुलने पर भीड़ लग गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई गई। लोग शराब खरीदने में इतने मशगूल हो गए कि कोरोना संक्रमण के खतरे को भी भूल गए। ठेका संचालक लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाता रहा, लेकिन लोग नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठिया फटकार कर लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed