फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People came to understand the problems of the needy

32000 लोगो तक प्रतिदिन पहुँच रहा भोजन

Mon, 13 Apr 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
People came to understand the problems of the needy
मेरठ। लॉकडाउन के चलते जरूरतमंदों को हो रही परेशानी के मद्देनजर विभिन्न संगठनों ने उनकी मदद के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। रविवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गरीबों एवं जरूरतमंदों के घर पहुंचे। उन्होंने भोजन एवं खाद्य सामग्री बांटी। इतना ही कुछ संगठन मास्क तथा अन्य दवा आदि भी उपलब्ध करा रहे हैं। कई संगठन बस्तियों में पहुंचकर घरों को सैनिटाइज करने का जिम्मा निभा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भोजन पहुंचा रहे हैं। विहिप के महानगर मंत्री निमेष वशिष्ठ संपूर्ण महानगर की व्यवस्था संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरठ महानगर 16 प्रखंड में बांटा गया है। सभी प्रखंडों के प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने करीब 32 हजार लोगों को भोजन खिलाया है। वहीं, 500 परिवारों में राशन पहुंचाया। 500 लोगों को दवा प्रदान की। वहीं, 1000 लोगों को चाय नाश्ता दिया है। 100 परिवारों को गुड़-शक्कर दी है। वहीं, चार गांव और 250 मोहल्ले सैनिटाइज कराए हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने प्रखंड में रसोई चला रहे हैं। वे भूखों को भोजन खिलाते हैं। देश पर कोरोना संक्रमण का संकट मंडरा रहा है। प्रमुख रूप से गुलाब सिंह (विभाग सह संयोजक बजरंग दल), अवनीश गोयल (महानगर उपाध्यक्ष विहिप), गौरव प्रताप (महानगर संगठन मंत्री विहिप), राजीव गर्ग (प्रांत कोषाध्यक्ष विहिप), हिमांशु शर्मा, अर्चित जैन, गौरव गर्ग, दीपक शर्मा, अर्जुन राठी, अनुज योगी, अर्जुन सैनी आदि का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक रसोई का उद्घाटन
मेरठ। बैजल भवन में रविवार को सामुदायिक रसोई का उद्घाटन सांसद राजेंद्र अग्रवाल और डीएम अनिल ढींगरा ने किया। सांसद ने कहा कि आमजन के कल्याण और हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार संकल्पित हैं। वहीं, डीएम ने बताया कि जनपद में 35 सामुदायिक रसोई संचालित हैं। इनमें से 19 जिला प्रशासन, 16 एनजीओ व अन्य संस्थाओं द्वारा संचालित हैं। उन्होंने बताया कि इन 35 सामुदायिक रसोइयों से करीब 35 हजार पैकेट रोज वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद कलक्ट्रेट एनआईसी स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर 0121 - 2664016 पर कॉल कर सकता है। बैजल भवन स्थित सामुदायिक रसोई से प्रतिदिन छह हजार भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। जिसमें तीन-तीन हजार दोपहर एवं शाम का भोजन सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से वितरित कराया जा रहे है। यहां मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, खाद सुरक्षा अधिकारी अर्चना धीरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ आश्रम में डेटॉल और राहत सामग्री दी
फोटो
परतापुर। लॉकडाउन के दौरान सपाइयों ने कुष्ठ आश्रम में संक्रमण दूर करने के लिए डेटॉल एवं राहत सामग्री वितरित की। सपा नेता पवन गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों सपाइयों ने सीएनजी रिफलिंग प्वांइट के सामने राजकीय कुष्ठ आश्रम में डेटॉल, दवा और खाद्य पदार्थ बांटे। यहां ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, वकील मंसूरी, हिमांशु कसाना, निशांत भड़ाना, राहुल, विक्रांत, अमजद अली, रोबिन आदि मौजूद रहे।
कुंडा में छात्रों ने बांटी राहत सामग्री
-फोटो
परतापुर। कुंडा गांव में छात्र गरीब तबके के परिवारों को भोजन दे रहे हैं। रविवार को छात्र नेता प्रदीप कसाना के नेतृत्व में छात्रों ने बडे़ स्तर पर गरीबों को भोजन खिलाया और गांव को सैनिटाइज कराया। साथ ही छात्रों ने गांव के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
30 हजार पानी की बोतलें वितरित
परतापुर। लॉकडाउन के चलते पानी की किल्लत के मददेनजर दिल्ली रोड स्थित शीतल होटल के मालिक राहुल छाबड़ा ने रविवार को राहगीरों को लगभग 30 हजार पानी की बोतलों का वितरण किया। साथ ही भोजन की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि जिस समय से लॉकडाउन जारी है तभी से सरकारी कार्य में जुटे कर्मचारियों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। उनका कहना है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा यह क्रम चलता रहेगा।
गरीबों तक पहुंचा रहे दो वक्त का भोजन
मेरठ। भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने टीम के साथ परतापुर और शताब्दी नगर में खाद्य सामग्री बांटी। उधर, कोरोना योद्धा मानव सेवा समिति ने निराश्रित और जरूरतमंदों को भोजन दिया। डॉ. राहुल पाराशर एवं भाजपा नेता संदीप पाराशर ने खटीकपुरा, नई बस्ती, गोलाबढ़, जवाहर नगर मलिन बस्ती, रोहिणी कुंज, मुल्तान नगर बागपत रोड आदि स्थानों पर जरूरतमंदों को सामग्री के पैकेट बांटे।

गाय को खिलाया चारा, जरुतमंद को दिया खाना
मोदीपुरम। पल्लवपुरम क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे पशुओं को चारा खिलाने का कार्य रविवार को भी जारी रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने पशुओं को चारा खिलाया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रत्येक दिन पशुओं को भोजन कराएंगे। इस दौरान महामंत्री सतबीर गुर्जर, अश्वनी शर्मा, योगेश अग्रवाल, रवि आदि मौजूद रहे। उधर, टोल रुट ऑपरेशन चेयरमैन बलराम चौधरी व डायरेक्टर पंकज सिंह और टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी व सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान द्वारा 350 गरीबों कोमोदीपुरम क्षेत्र में खाने के पैकेट वितरित किए गए। पंकज सिंह ने बताया कि टोल रुट ऑपरेशन की दो गाड़ी सुबह से लेकर शाम तक अलग अलग क्षेत्रों में खाना देती रहती है। उधर, रजबन बाजार में संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तौगी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जरुरतमंदों सूखा राशन दिया। इस दौरान वरुण गुप्ता, राजेश सेठी, राम कुमार, अजय यादव, वीरेंद्र कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed