फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pehle behen ka apharan , ab bhai kopn goli maari

पहले बहन का अपहरण, अब भाई को मारी गोली   

Fri, 18 May 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
pehle behen ka apharan , ab bhai kopn goli maari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अपहृत विवाहित बहन की बरामदगी के मामले में पैरवी करने पर भाई को एसएसपी ऑफिस से लौटते समय हिस्ट्रीशीटर ने गोली मार दी। इसको लेकर परीक्षितगढ़ में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी है। ग्रामीणों का कहना कि दूसरे समुदाय के हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने हथियारों के बल पर महिला का अपहरण किया और अब भाई पर हमला कर दिया जो बर्दाश्त नहीं होगा। 
विज्ञापन

मामला परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र का है। आठ अप्रैल को खजूरी-अल्लीपुर मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर शहजाद ने अपने चार साथियों के साथ विवाहिता का अपहरण कर लिया था। विवाहिता अपने पति और देवर के साथ ससुराल से मायके जा रही थी। विवाहिता के भाई संदीप ने हिस्ट्रीशीटर शहजाद, बाबू, रिजवान, खालिद समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बनी थी। लेकिन विवाहिता और आरोपी शहजाद का सुराग नहीं लगा। चर्चा कि कोर्ट मैरिज कर महिला और शहजाद हाईकोर्ट में पेश हो गए हैं। लेकिन पुलिस अभी कोई जानकारी न होना बता रही है। 
विज्ञापन


अब भाई को मारी गोली 
महिला का भाई संदीप बृहस्पतिवार को अपने चाचा अरुण के साथ सुरक्षा की गुहार लगाने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा था। दोपहर वापस लौटते समय हिस्ट्रीशीटर शहजाद और समेत तीन लोगों ने परीक्षितगढ़ रोड स्थित जई गांव के जंगल में संदीप पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें एक गोली संदीप के पेट में लगी। चीख पुकार मची तो जंगल में काम करते किसान दौड़े। जिस पर आरोपी वहां से भाग गए। संदीप पर हमले की सूचना मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात और सीओ पहुंचे 
सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात जितेंद्र कुमार पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। इससे पहले भावनपुर पुलिस घायल संदीप को सर्वोदय नर्सिंग होम में भर्ती करा चुके थे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी जुटाकर घायल के बयान अंकित किए। जिसमें संदीप व अरुण ने अपहरणकर्ता शहजाद को ही पहचानना बताया। पुलिस ने शहजाद की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा। 
दो भाजपा विधायक पहुंचे 
इस वारदात की जानकारी लगते ही भाजपा हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक और किठौर विधायक सतवीर त्यागी पहुंचे। दोनों विधायकों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा। पुलिस अधिकारियों से उन्होंने बात कर इस वारदात पर नाराजगी भी जताई। भाजपा नेता अजित सिंह का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते पहले विवाहिता बरामद नहीं हुई और अब हिस्ट्रीशीटर ने उसके भाई पर हमला कर दिया। 


महापंचायत का हो सकता ऐलान 
दूसरे समुदाय का हिस्ट्रीशीटर हथियारों के बल पर विवाहिता को अगवा करके ले गया। इसे लेकर हिंदू संगठन में पहले से आक्रोश है। कई बार महापंचायत का ऐलान हो चुका है। लेकिन पुलिस प्रशासन लोगों को समझा बुझाकर शांत कर देते थे। लेकिन अब महिला के भाई पर जानलेवा हमला हो गया। इसको लेकर फिर से तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस को अंदेशा है कि हिंदू संगठन विवाहिता की बरामदगी व आरोपी शहजाद की गिरफ्तारी की मांग लेकर महापंचायत का ऐलान कर सकते है। उसके चलते परीक्षितगढ़ में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed