फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   peddy : 17 beegah peddy field destroided due to use of fungaisite

धान : फंगीसाइट दवा के प्रयोग से धान की 17 बीघा फसल नष्ट, कंपनी से मुआवाजा देने से किया इंकार

Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
peddy : 17 beegah peddy field destroided due to use of  fungaisite
फंगीसाइट दवा का प्रयोग करने से झुलसी धान की फसल। - फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी एक किसान ने अपनी धान की फसल पर अदाना कंपनी की एक फंगीसाइट दवा का स्प्रे किया। जिससे करीब 17 बीघा फसल पूरी तरह से झुलस गई। किसान ने दुकानदार व कंपनी में इसकी शिकायत की। जिसमें कंपनी ने इस मामले में कोई मुआवजा देने से इंकार कर दिया। किसान ने इस मामले में जिला कृषि अधिकारी व जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव गोविंदपुरी निवासी सलाउद्दीन पुत्र मो. गुलशेर ने 17 बीघा कृषि भूमि में धान की फसल की रोपाई की थी। 1509 अगेेती प्रजाति की धान की फसल में इस समय बाली निकल रही है। इस समय फंगस लगने के कारण धान के दाने की चमक कम हो जाती है तथा दाना काला पड़ जाता है। किसान ने इसके लिए कस्बा खरखौदा में एग्रीजक्शन खरखौदा से जो कि इफको कंपनी का भी सेंटर है। उसने अदाना कपंनी की फंगीसाइट टेबुकोनाजोल साल्ट की दवा खरीदी। करीब दस दिन पहले किसान ने फसल पर दवा का स्प्रे कराया। जिसमें स्प्रे के दो दिन बाद से ही धान की फसल सूखने लगी तथा अब फसल पूरी तरह से झुलस गई। पीड़ित किसान ने मामले में दुकानदार कस्बा निवासी कलवा त्यागी से इसकी शिकायत की। जिसमें बाद में किसान ने अदाना कंपनी के अधिकारियों से फोन पर इस मामले की शिकायत की। कपंनी के अधिकारी पिछले कई दिनों से फसल का मुआयना करने आने का आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन कंपनी का कोई भी अधिकारी अभी तक भी मौके पर नहीं पहुंचा है। किसान ने इस मामले में जिला कृषि अधिकारी सहित जिलाधिकारी से लिखित में शिकायत की है।
विज्ञापन

इस बैच नंबर की दवा कस्बा खरखौदा में ही कई दुकानदार बेच रहे हैं। फंगीसाइट से कोई नुकसान नहीं हो सकता। किसान फंगीसाइट के अलावा भी अन्य दवा बिना किसी सलाह के ही प्रयोग कर रहे हैं। सोमवार को कंपनी की एक टीम किसान की फसल की जांच करेगी।- अमरीश त्यागी, पीएम अदाना कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed