{"_id":"5fca02388ebc3ecf807449de","slug":"partner-papit-barhala-of-criminal-badan-singh-baddo-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड बद्दो के साथी पपीत बढ़ला ने कोर्ट में किया सरेंडर, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वांटेड बद्दो के साथी पपीत बढ़ला ने कोर्ट में किया सरेंडर, भारी पुलिस बल तैनात
Fri, 04 Dec 2020 03:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पपीत बढ़ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी पपीत बढ़ला ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पपीत बढ़ला को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने तीन बच्चों को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
वहीं पुलिस को आशंका थी कि गुरुवार को वह कोर्ट आ सकता है। इसको लेकर तैयारी की गई थी। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना था कि शुक्रवार को पपीत कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।
विज्ञापन
होटल से फरार हुआ था बद्दो
28 मार्च, 2019 को बद्दो पुलिस कस्टडी से दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से फरार हुआ था। बद्दो का बेटा सिकंदर भी साथ था। मामले में पुलिस ने होटल मालिक मुकेश गुप्ता, अनिल छाबड़ा, सोनू सहगल, लल्लू मककड़, एतेहशाम, भानू प्रताप सिंह समेत दो दर्जन से अधिक लोग जेल भेजे थे। पुलिस ने अब फिर इन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/