{"_id":"695a6d612e1c05e9d201f013","slug":"parth-rana-won-five-medals-in-shooting-meerut-news-c-72-1-mct1009-146736-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पार्थ राणा ने शूटिंग में जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पार्थ राणा ने शूटिंग में जीते पांच पदक
विज्ञापन
शूटिंग में पदक प्राप्त करने वाले पार्थ
दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का हुआ समापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मेरठ के पार्थ राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। उन्होंने अलग- अलग वर्ग में यह पदक जीते। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल ओपन जूनियर टीम वर्ग में इशान खान और विजय तोमर के साथ मिलकर रजत पदक जीता।
इसके बाद 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल सिविल जूनियर वर्ग में पार्थ ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पार्थ व इशान खान की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में टीम वर्ग में पार्थ राणा, निशांत तोमर और मानवेंद्र चौधरी की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल सिविलियन जूनियर वर्ग में भी पार्थ ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। पार्थ राणा पिछले चार साल से पलहेड़ा स्थित द्रोणाचार्य शूटिंग रेंज में कोच राहुल राजोरा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पार्थ राणा के पिता विपिन राणा भी इंटरनेशनल शूटर रहे हैं। पार्थ राणा ने वर्ष 2024 में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक हासिल किया था। 2023 में 50 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा वह 2024 में पेरू में आयोजित विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भी भाग ले चुके हैं। पार्थ राणा एन ए एस कॉलेज में बीपीईएस के छात्र हैं।