{"_id":"5e7662168ebc3e767813f222","slug":"park-locked-people-return-meerut-news-mrt4747676120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों पर लटके मिले ताले, लोग बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों पर लटके मिले ताले, लोग बैरंग लौटे
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम ने कोरोना संक्रमण पर फतेह पाने के लिए शहर के करीब 420 पार्कों पर ताले डाल दिए हैं। इसके चलते लोग शनिवार सुबह सड़कों पर घूमकर ही घरों को लौट गए। लोगों ने निगम प्रशासन के इस कदम की सराहना की। कुछ लोगों का मानना है कि इस प्रकार की सक्रियता एवं सूझबूझ से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
शहर के किसी भी पार्क में घूमने की अनुमति
शहर में सूरजकुंड, विक्टोरिया पार्क, सर्किट हाउस, स्टेडियम, महिला पार्क, प्राण वायु पार्क, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, गंगानगर, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा, देवलोक , सरस्वती लोक आदि समेत अन्य इलाकों में 420 पार्क हैं। नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्कों पर ताला लगाकर कोरोना के चलते 31 मार्च तक पार्क बंद किए जाने का नोटिस चस्पा कर दिया है। इसकी जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से शनिवार को जनता तक पहुंची।
ये बोली जनता
जिम बंद होने से अधिकतर लोगों ने पार्कों की तरफ रुख किया। हम सुबह में घूमने निकले और गांधी बाग पर ताले लटके देखे तो लौट गए। प्रशासन का कदम अच्छा है।-भरत सिंह सैनी, गोलाबढ़
विज्ञापन
प्रतिदिन विक्टोरिया पार्क में घूमने जाते हैं। शनिवार को भी गए परंतु वहां गेट पर ताला लटका मिला। सर्र्िकट हाउस गए तो वहां भी कम ही लोग थे।-वीरेंद्र नाथ गुप्ता, फूलबाग कॉलोनी
सूरजकुंड पार्क में दो दिन पहले तक सुबह में घूमने वालों की अधिक भीड़ थी। शनिवार को विक्टोरिया पार्क घूमने पहुंचे तो पार्क बंद मिला।-नरेश कुमार, फूलबाग कॉलोनी
कोरोना संक्रमण से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका एक स्थान पर अधिक संख्या में लोगों का एकत्र न होना है। पार्क बंद करना प्रशासन का सराहनीय कदम है। सभी को जनता कर्फ्यू में सहयोग देना चाहिए।-रमेश कुमार, बेगमबाग