पंचायत ने पीड़िता को सुनाया हलाला का फरमान, देवर ने किया बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवर ने भाभी को घर पर अकेला देख उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की तो उसने भी तलाक दे दिया और अब पंचायत ने सुना दिया हलाला का फरमान, पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के बिजनौर में देवर के द्वारा दुष्कर्म पीड़ित महिला को तलाक के बाद इद्दत और हलाला से गुजरने का फरमान सुनाया गया है। पंचों ने आरोपी देवर के खिलाफ कोई फरमान नहीं सुनाया। पुलिस के पास पहुंची तो उसे वहां से भी निराशा हाथ लगी।
पढ़ें : बुरी नियत से घर में घुसा चाचा, विरोध करने पर भतीजी को चाकू से मार डाला
नहटौर एक सप्ताह पूर्व नगर के एक मोहल्ला में भाभी को घर पर अकेला देखकर देवर ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला ने दुष्कर्म करने की शिकायत पति व मायकेवालों से की थी। इस मामले में पति ने महिला को तलाक दे दिया था। महिला घर से निकालने के बाद मायकेवालों के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने भी पीड़ित महिला को टरका दिया।
पंचायत में पंचों ने महिला को मायके में जाकर चार माह की इद्दत करने के बाद हलाला करने और उसके बाद की प्रक्रिया के बाद अपने पति से दोबारा से निकाह करने का फरमान सुनाया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/