{"_id":"6055fdaf8ebc3e8d2f3e6562","slug":"panchayat-elections-potential-candidates-set-up-whatsapp-group-marking-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव संभावित उम्मीदवारों ने बनाए व्हाट्सएप ग्रुप, चिन्हित कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव संभावित उम्मीदवारों ने बनाए व्हाट्सएप ग्रुप, चिन्हित कर रही पुलिस
Sat, 20 Mar 2021 07:20 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 20 Mar 2021 07:20 PM IST
सार
- आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पर रिपोर्ट दर्ज कर कसा जाएगा शिकंजा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव के संभावित उम्मीदवार व्हाट्सएप ग्रुप से मतदाताओं को साधने की तैैयारी में लगे है। इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए गए हैं। पुलिस ने भी इन व्हाट्सएप ग्रुप को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो संभावित उम्मीदवार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
इसको लेकर डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के एसएसपी को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सहारनपुर में 884 ग्राम पंचायतों पर प्रधान पद, जिला पंचायत सदस्यों के 49 वार्डों, ग्राम पंचायत सदस्य के 11210 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1206 पदों पर चुनाव होगा। चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टियों में भी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। चुनाव में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस को जानकारी मिली है कि ज्यादातर संभावित प्रत्याशियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं हैं, जिसके लिए अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को भी उसमें जोड़ा है। इन ग्रुप पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब न करे दे, इसलिए पुलिस भी ग्रुप पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों और वहां के उम्मीदवारो को व्हाटसएप ग्रुप पर नजर रखने के निर्देश देने के साथ ही उच्चाधिकारियों ने चिह्नित करने के लिए कहा है। इसको लेकर डीआईजी ने तीनों जनपदों की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान नजर रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।