पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान कल, सहारनपुर में अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को सहारनपुर जनपद के 884 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को सहारनपुर जनपद के 884 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को जनपद के सभी 11 ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया।
पोलिंग पार्टियों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी सहित चार कर्मी एक बूथ पर तैनात रहेंगे। निर्वाचन सामग्री में पोलिंग पार्टियों को मत पेटियां, मतपत्र मोहर, प्रपत्र धागा आदि सामान दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी पोलिंग पार्टियों को रवाना किए जाने के दौरान ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेते रहे।
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी, स्ट्रांग रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
सहारनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 15 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सभी विकास खंडों से 3283 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई।अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतपेटियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी लगाए गए हैं। वहीं, 328 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार को मतदान होगा। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य होंगे, जिनमें एक पीठासीन और तीन सहायक पीठासीन अधिकारी होंगे। पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को संभालेंगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर न सिर्फ सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी, बल्कि वहां अधिकारियों की पेट्रोलिंग भी अधिक रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि मतदान कार्मिकों के लिए मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं करा दी गई हैं।
कोविड गाइडलाइन का पालन होगा
मतदान के लिए रवाना होने से लेकर मतदान केंद्रों तक पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मतदान कर्मियों को लाने-ले जाने वाले सभी वाहनों को सैनिटाइज कराया गया है। प्रत्येक मतदाता का तापमान मापा जाएगा।
यह भी पढ़ें: यूपी: प्रधान पद प्रत्याशी के कार्यक्रम में चली गोली, दो मासूम बच्चों की हालत गंभीर, एक युवक हिरासत में
पुलिस ड्रोन से रख रही प्रत्याशियों पर नजर
फतेहपुर पुलिस शराब और मिठाई बांटने वाले प्रत्याशियों की खबर लेने के लिए ड्रोन की मदद ले रही है। इसके तहत पुलिस ने गांव दतौली मुगल, बेहड़ा कला, बेहड़ा खुर्द आदि गांवों में ड्रोन उड़ा कर चुनाव प्रचार पर अपनी पैनी नजर रखी।
बता दें कि फतेहपुर थाने के गांव भूलनी में नौ अप्रैल की रात को प्रधान पद का प्रत्याशी रस गुल्ले बांटता पकड़ा गया था। पुलिस ने उम्मीदवार से बरामद दो क्विंटल रसगुल्लों को नष्ट कराते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद से पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस लगातार आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए गांवों में गश्त कर रही है। एसओ ने बताया कि ड्रोन कैमरों की मदद से भी प्रत्याशियों के प्रचार पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड 2021: 10वीं की परीक्षा रद्द होने से मेरठ के 15,000 छात्रों के भविष्य पर संकट
जनपद में मतदान केंद्र एवं बूथ
ब्लाक मतदान केंद्र बूथ
सढ़ौली कदीम 105 249
मुजफ्फराबाद 142 401
सरसावा 137 352
देवबंद 106 295
रामपुर मनिहारान 77 197
नानौता 79 233
नागल 116 307
पुंवारका 117 323
बलियाखेड़ी 115 302
नकुड़ 112 287
गंगोह 130 337
योग 1236 3283
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/