फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati won the match with the help of Vansh's century.

Meerut News: वंश की शतकीय पारी से पंचवटी ने जीता मैच

Tue, 07 Apr 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Panchavati won the match with the help of Vansh's century.
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले वंश
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी व एमएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें वंश की शतकीय पारी से पंचवटी टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
मैच में एमएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट खोकर पंचवटी एकेडमी को 194 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें मोनिंदर ने 62, जैद ने 34 रन बनाए। पंचवटी के गेंदबाज हर्ष राणा और गर्व दो-दो व वंश सेन और नव्या ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी एकेडमी की टीम ने 17.4 ओवर में दो विकेट खोकर 194 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वंश सेन ने 62 गेंद पर 21 चौकों के साथ 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गर्व पुंडीर ने 43 रन का योगदान दिया। एमएस के गेंदबाज वसीम और साकिब ने एक-एक विकेट लिया। क्रिकेट कोच उमेश कुमार ने वंश सेन को शतक बनाने पर बधाई दी और सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed